
सकुशल मिली लापता महिला,परिजनों ने जताया आभार…

कोरबा शहर के पटेल पारा, सर्वमंगला रोड निवासी 52 वर्षीय भारती रोचवानी के लापता होने से चिंतित परिवार के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। गोविंद रोचवानी की पत्नी भारती रोचवानी मिल गई हैं। उनके मिलने से परिजनों और शुभचिंतकों ने राहत की सांस ली है। परिजनों ने तलाश के दौरान सहयोग करने वाले सभी लोगों, मीडिया ,समाजसेवियों और आम नागरिकों का आभार व्यक्त किया है।





