*भक्ति भाव से विसर्जन के साथ सकरेली कला में गणेशोत्सव का हुआ समापन*

जिला रिपोर्टर सक्ती- उदय मधुकर
सक्ती ।। सक्ती विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सकरेली कला में 26 सितंबर को भक्तजनों ने भक्ति भाव व आस्था से परिपूर्ण भक्तिमय माहौल में गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आना की गूंज के साथ गणेश विसर्जन किया। इसी के साथ सकरेली कला में गणेशोत्सव का समापन हुआ।इस संबंध में सरपंच जगन्नाथ सिदार ने बताया कि उनके ग्राम सकरेली कला शांति चौक में हर साल युवा गणेशोत्सव समिति के द्वारा गणेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। ग्राम के माता-बहनों सहित युवाओं सहित बड़े बुजुर्गो की सहभागिता के बीच ग्रामवासी भक्ति भाव से पूजा अर्चना कर भगवान गजानन गणेश से सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इस अवसर पर सरपंच जगन्नाथ सिंह सिदार ,कुंदन पटेल ,विश्वजीत पटेल, विसाहू सिदार, संतोष सिदार, अनिकेत पटेल, शुभम पटेल, शंकर पटेल, मोहित राम पटेल सहित आयोजन समिति के सभी सदस्यों सहित सकरेली कला वासी मौजूद रहे।





