High Slit Dress में ग्लैमरस दिखीं आलिया भट्ट, ‘Love and War’ में कैबरे डांसर के अंदाज ने खींचा ध्यान

संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रही है। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल जैसे बड़े सितारों से सजी इस फिल्म में पहली बार यह तिकड़ी एक साथ नजर आएगी। रणबीर कपूर के फर्स्ट लुक के बाद अब मेकर्स ने आलिया भट्ट के किरदार की पहली झलक भी शेयर कर दी है। सामने आए दो पोस्टर्स में आलिया का अंदाज बेहद ग्लैमरस और रेट्रो नजर आ रहा है।
रेट्रो लुक में नजर आईं आलिया
आलिया भट्ट के जारी किए गए पोस्टर्स में उनका किरदार पुराने दौर के कैबरे स्टाइल से प्रेरित नजर आता है। एक पोस्टर में वह कुर्सी पर बैठी दिखाई दे रही हैं, जबकि उनका पूरा लुक रेट्रो ग्लैमर को दर्शाता है। उन्होंने स्लिट स्कर्ट के साथ स्टाइलिश हेडपीस पहना हुआ है।
आलिया के एक्सप्रेशन और उनकी बॉडी लैंग्वेज उनके किरदार के कॉन्फिडेंस को दिखाती है। पोस्टर का बैकग्राउंड भी फिल्म की रेट्रो थीम को और उभारता नजर आता है। अभिनेत्री का यह लुक उनके पिछले किरदारों से काफी अलग है, जिसकी वजह से फैंस के बीच उनके कैरेक्टर को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।
रणबीर के बाद आलिया के लुक ने बढ़ाई चर्चा
मेकर्स ने इससे पहले रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक जारी किया था। उनके बाद अब आलिया के पोस्टर्स सामने आने से फिल्म को लेकर चर्चा और तेज हो गई है। संजय लीला भंसाली की फिल्मों में किरदारों के लुक, सेट और विजुअल ट्रीटमेंट खास महत्व रखते हैं और ‘लव एंड वॉर’ में भी इसकी झलक देखने को मिल रही है।
फिलहाल फिल्म की कहानी और आलिया के किरदार से जुड़ी ज्यादा जानकारी मेकर्स ने शेयर नहीं की है। ऐसे में पोस्टर्स में दिखाई गई छोटी-छोटी झलकियां दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ा रही हैं।
पहली बार रणबीर-आलिया-विक्की की तिकड़ी
‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में हैं। रणबीर और आलिया इससे पहले फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में साथ नजर आ चुके हैं। वहीं विक्की कौशल के साथ उनकी जोड़ी पहली बार पर्दे पर देखने को मिलेगी।
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, CM साय ने सभी कलेक्टरों को दिए सतर्क रहने के निर्देश
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही यह फिल्म रोमांटिक ड्रामा के साथ भव्य विजुअल ट्रीटमेंट के लिए भी चर्चा में है। फिल्म को बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है और इसे हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज करने की तैयारी है।
‘लव एंड वॉर’ 21 जनवरी 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। आलिया के नए पोस्टर्स सामने आने के बाद अब दर्शकों को रणबीर और विक्की कौशल के किरदारों की अगली झलक का इंतजार है।





