Asian Games 2026: भारत ने बांग्लादेश को सेमीफाइनल में हराया, अब गोल्ड मेडल के लिए श्रीलंका से होगा मुकाबला

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 के वुमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को 114 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 195 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में बांग्लादेश की पूरी टीम 15.4 ओवर में 81 रन पर ऑलआउट हो गई।
इस जीत के साथ भारत ने अपना सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है और अब टीम की नजर गोल्ड मेडल पर है। फाइनल में भारतीय टीम का सामना श्रीलंका से होगा। यह मुकाबला 22 सितंबर को खेला जाएगा।
महानदी जल विवाद पर बड़ी खबर! CM साय बोले- जल्द होगा समाधान, CWC को सौंपा गया मामला
शेफाली वर्मा ने जड़ा शानदार शतक
भारत की पारी की सबसे बड़ी स्टार शेफाली वर्मा रहीं। उन्होंने बांग्लादेश के गेंदबाजों की जमकर खबर लेते हुए 49 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उन्होंने आखिरी गेंद पर एक रन लेकर शतक पूरा किया। अपनी नाबाद पारी में शेफाली ने 3 चौके और 9 छक्के लगाए।
यह व्हाइट-बॉल क्रिकेट में शेफाली वर्मा का पहला शतक है। इसके साथ ही वह एशियन गेम्स में शतक लगाने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं।
भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने 19 गेंदों में 37 रन बनाए, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 33 गेंदों में 40 रन की पारी खेली। कमलिनी ने 3 और ऋचा घोष ने 2 रन बनाए। भारती फुलमाली 9 रन बनाकर नाबाद रहीं।
बांग्लादेश की ओर से मारूफा अख्तर, शंजीदा अख्तर, राबेया खान और नाहिदा अख्तर ने एक-एक विकेट हासिल किया।
कोरबा – कनवेरी एनीकट में तैरती मिली लाश, क्षेत्र में सनसनी
81 रन पर सिमटी बांग्लादेश की टीम
196 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही। दूसरे ओवर की पहली गेंद पर जुएरिया फिरदौस बिना खाता खोले आउट हो गईं। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने लगातार विकेट निकालते हुए बांग्लादेश पर दबाव बनाए रखा।
दिलीरा अख्तर ने 23 गेंदों में 27 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और एक छक्का शामिल रहा। शर्मीन अख्तर ने 10 और सुल्ताना खातून ने 12 रन बनाए। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका।
भारत की ओर से नंदनी शर्मा और दीप्ति शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट झटके। भारतीय गेंदबाजों के सामने बांग्लादेश की पूरी टीम 15.4 ओवर में 81 रन पर ढेर हो गई।
22 सितंबर को भारत-श्रीलंका फाइनल
टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। अब गोल्ड मेडल के लिए 22 सितंबर को भारत और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने होंगी।
फाइनल जीतने वाली टीम को गोल्ड मेडल मिलेगा, जबकि हारने वाली टीम सिल्वर मेडल अपने नाम करेगी। वहीं, ब्रॉन्ज मेडल के लिए पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मुकाबला होगा।





