Chhattisgarhखेलछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का देशभर में बजा डंका, X पर टॉप-5 ट्रेंडिंग में बनाई जगह

रायपुर : छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में छत्तीसगढ़ हॉकी लीग ने एक नई पहचान बनाई है। फाइनल मुकाबले और भव्य समापन समारोह के साथ इस आयोजन ने न केवल खेल प्रेमियों का ध्यान खींचा, बल्कि सोशल मीडिया पर भी देशभर में अपनी छाप छोड़ी। लीग का नाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर टॉप-5 नेशनल ट्रेंड में शामिल रहा।

भाषण और वाद-विवाद प्रतियोगिता में अयान खान ने मारी बाजी, दोनों में रहे प्रथम.. अफसाना परवीन ने दोनों प्रतियोगिताओं में हासिल किया दूसरा स्थान, माही जांगड़े और जेरूशा पाल भी रहीं विजेता

देशभर में छाया छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का खुमार

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के फाइनल मुकाबले की शुरुआत के साथ ही शाम से सोशल मीडिया पर इसका नाम ट्रेंड करने लगा। देखते ही देखते Chhattisgarh Hockey League कीवर्ड देशभर के X यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बन गया। रात तक यह टॉप-5 नेशनल ट्रेंड में शामिल रहा। देश के अलग-अलग हिस्सों से खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों और युवाओं ने लीग की सराहना की।

इस उपलब्धि को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव के नेतृत्व में प्रदेश में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के प्रयासों से जोड़कर देखा जा रहा है। आयोजन की देशव्यापी चर्चा ने छत्तीसगढ़ को खेल के क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाई है।

पहली बार राज्य सरकार ने हॉकी के लिए किया इतना बड़ा आयोजन

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को देश में किसी राज्य सरकार की ओर से हॉकी को समर्पित बड़े आयोजनों में एक महत्वपूर्ण पहल बताया जा रहा है। इस लीग में प्रदेश और देश के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। ओलंपिक में खेल चुके पूर्व खिलाड़ियों ने भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी भागीदारी निभाई।

लीग के इस संस्करण में 150 से अधिक खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस आयोजन ने स्थानीय खिलाड़ियों को बड़े मंच पर खेलने और अनुभवी खिलाड़ियों से सीखने का अवसर दिया।

ब्रेकिंग अर्नब के बाद अब ‘मुरासु’ की दस्तक: आंध्र तट पर कल महाटक्कर, ओडिशा समेत कई राज्यों में हाई अलर्ट

हॉकी के क्षेत्र में नई पहचान बनाने की ओर छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को प्रदेश में हॉकी के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। इससे युवाओं में हॉकी के प्रति रुचि बढ़ने और नई खेल प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलने की उम्मीद है। आयोजन की देशव्यापी लोकप्रियता ने छत्तीसगढ़ को हॉकी के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की दिशा में एक मजबूत कदम बढ़ाया है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026