कोरबा में पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर में लगी आग, 10 हजार लीटर ईंधन लोड था; हाईवे पर मची अफरा-तफरी

कोरबा: कोरबा के कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे-130 पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब डीजल और पेट्रोल लोडेड टैंकर में अचानक आग लग गयी। टैंकर में करीब 2 हजार लीटर पेट्रोल और 8 हजार लीटर डीजल लोड होने की जानकारी सामने आई है। आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की मदद से टैंकर में लगे आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका। जानकारी के मुताबिक ये घटना बांगो थाना क्षेत्र के गुरसिया ग्राम के पास की है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक टैंकर कोरबा से पेट्रोल और डीजल लेकर वार्डफ नगर की ओर जा रहा था।
जांजगीर-चांपा में पुलिस हिरासत में युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने थाने का किया घेराव; आरक्षक सस्पेंड
गुरसियां के पास चालक और कंडक्टर खाना खाने के लिए रुके थे। खाना खाने के बाद चालक ने जैसे ही टैंकर स्टार्ट किया, पार्किंग के पास अचानक आग भड़क उठी। आग तेजी से फैलने के बाद चालक और कंडक्टर ने किसी तरह टैंकर से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। टैंकर में पेट्रोल और डीजल भरा होने के कारण मौके पर बड़ा खतरा बना हुआ है। आग की वजह से टैंकर में कभी भी विस्फोट होने की आशंका को देखते हुए आसपास के इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रिहायशी इलाकों को खाली कराया जा रहा है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति में जान-माल के नुकसान को रोका जा सके।
CG News: खेतों में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में चिंता बढ़ी; 4-5 बकरियों का कर चुका है शिकार
घटना की सूचना मिलते ही बांगो पुलिस और यातायात पुलिस मौके पर पहुंच गई है। सुरक्षा के मद्देनजर हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। फिलहाल आग बुझाने और स्थिति को नियंत्रित करने की कार्रवाई जारी है। आग किस वजह से लगी, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है।






