Raipur: प्रापर्टी डीलर के आफिस से 10 लाख कैश चोरी, लगे हैं 18 कैमरे, लेकिन पुलिस के नहीं आए काम

 राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में प्रापर्टी डीलर के आफिस में 9.85 लाख रुपये की हुई चोरी के मामले में अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं। संदेहियों से पूछताछ की गई। पुख्ता कुछ हाथ नहीं लगा। पुलिस को जांच में सबसे बड़ी बात सामने आई है कि प्रापर्टी डीलर के आफिस में लगभग 18 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। यह कैमरे पुलिस के किसी काम के नहीं हैं।

Home Loan @ 7.45%

वजह सभी कैमरे केवल लाइव हैं, रिकार्डिंग किसी भी कैमरे में नहीं होती। ऐसे में पुलिस को जांच में दिक्कत आ रही है। वहीं लगभग चोर सुबह खिड़की से पीछे से भागे हैं। जिन्हें वहीं पास में रहने वाले एक व्यक्ति ने देखा है। उसको शक भी हुआ लेकिन उसने पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी। अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

आफिस में मिली नोट गिनने वाली मशीन

प्रापर्टी डीलर के आफिस में चोरी की वारदात के बाद पुलिस ने जांच में पाया कि वहां नोट गिनने की मशीन भी थी। इससे साफ है कि वहां रोजाना लाखों रुपये से ज्यादा का लेन देन होता था। पुलिस अब उसकी भी जांच करेगी।

पुराने चोरों की दिखा रहे तस्वीर

पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि सुबह वह मार्निंग वाक के लिए निकला था। 5 बजकर 10 मिनट में उसने खिड़की से निकलते दो लोगों को देखा था। उनके पास मशीन और बैग था। तेजी से भाग रहे थे। पुलिस अब उस व्यक्ति को पुराने चोरी के मामले में पकड़े गए आरोपितों की तस्वीर दिखाकर पहचान कर रही है। वहीं स्कैच भी तैयार किया जाएगा।

जमीन खरीदी-बिक्री, रोजाना लाखों का लेनदेन

जलविहार कालोनी स्थित मिरानी प्रापर्टी डीलर के आफिस में चोरी की वारदात हुई। यहां से रोजाना लाखों का लेनदेन होता था। प्रार्थी देवेंद्र वर्मा जमीन की खरीदी-बिक्री के व्यवसाय समूह में कर्मचारी हैं। समूह का कार्यालय मिरानी सेंट्रम जल विहार कालोनी मकान नंबर 46 तेलीबांधा में है।

शनिवार रात आठ बजे देवेंद्र अपने केबिन के अंदर आलमारी में तुषार मिरानी से मिले 9.85 लाख रुपये रखकर आलमारी रूम में ताला बंद कर बाहर निकले थे। जांच में पाया गया कि बाथरूम के रोशनदान में लगी कांच की प्लेट हटाकर चोर आफिस के भीतर घुसे और गैस कटर से आलमारी काटकर पैसे लेकर फरार हो गए।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *