ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG में चौंकाने वाला मामला: महिला को मृत समझ कमरे में ताला लगाकर लौट गई पुलिस, 2 घंटे बाद खुला राज

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा शहर के वार्ड नंबर 7 स्थित परशुराम चौक में गुरुवार को पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया। यहां एक महिला देविका साहू ग्राम भिलौरी निवासी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। हालांकि महिला की जान बच गई। आरोप है कि मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस ने महिला को मृत समझकर कमरे में ताला लगा दिया और पंचनामा के लिए बाद में लौटने की बात कहकर चली गई।

CRIME News: किन्नर के भेष में पहुंचा आरोपी, एयरहोस्टेस को पानी पिलाकर किया बेहोश; दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला

3 बच्चों के साथ किराए के मकान में रह रही महिला

44 वर्षीय देविका साहू पिछले करीब 10 वर्षों से किराए के मकान में तीन बच्चों के साथ रह रही है। घटना के समय बच्चे स्कूल गए हुए थे। दोपहर करीब 1:30 बजे महिला ने घर के अंदर रस्सी से फांसी लगाने की कोशिश की, स्कूल से लौटे बच्चों ने मां को इस हालत में देखा तो मकान मालिक को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को भी जानकारी दी गई।

पुलिस ने मृत समझकर कमरे में लगा दिया ताला

परिजनों और स्थानीय लोगों के मुताबिक, पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को मृत समझकर कमरे में ताला लगा दिया। इसके बाद पुलिसकर्मी पंचनामा की कार्रवाई के लिए थाने चले गए। करीब 2 घंटे बाद पुलिसकर्मी पंचनामा करने के लिए दोबारा मौके पर पहुंचे। जब कमरे का ताला खोला गया तो महिला की सांसें चल रही थीं। महिला को तत्काल निजी वाहन से अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे ICU में भर्ती कराया गया है।

Plane Crash In Alaska: अमेरिका में प्लेन क्रैश से मचा हड़कंप, विमान में सवार सभी लोगों की मौत; जांच में जुटी NTSB

पुलिस की कार्यशैली से परिजन नाराज

महिला के जिंदा मिलने की जानकारी सामने आते ही मौके पर हड़कंप मच गया। परिजन और स्थानीय लोग पुलिस की कार्यशैली से नाराज हो गए। लोगों का आरोप है कि यदि पुलिस ने समय रहते महिला की स्थिति की ठीक से जांच की होती तो उसे पहले ही अस्पताल पहुंचाया जा सकता था।

घटना से आक्रोशित परिजन और स्थानीय लोग कुछ देर के लिए परशुराम चौक पर सड़क पर बैठ गए और रास्ता जाम कर दिया। उनकी मांग है कि पूरे मामले की जांच कर पुलिस की कथित लापरवाही पर जिम्मेदारी तय की जाए। हालांकि, पुलिस की ओर से इस मामले में आधिकारिक तौर पर क्या कार्रवाई या स्पष्टीकरण दिया गया है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026