
सक्ती। आबकारी वृत्त जैजैपुर की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम ठठारी में एक युवक के कब्जे से 7 लीटर महुआ शराब जब्त की है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
आबकारी विभाग के अनुसार, कलेक्टर सक्ती के निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में 14 अगस्त को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम ठठारी, थाना बाराद्वार निवासी दीपक कुमार रोहिदास (22 वर्ष) अपने मकान में अवैध महुआ शराब रखे हुए है। सूचना पर टीम ने कार्रवाई करते हुए उसके कमरे से दो प्लास्टिक जरीकेन बरामद किए, जिनमें कुल 7 लीटर महुआ शराब मिली।
आबकारी टीम ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर जेल निरुद्ध किया गया। कार्रवाई में वृत्त जैजैपुर प्रभारी घनश्याम प्रधान, आबकारी मुख्य आरक्षक रघुनाथ पैकरा, आरक्षक श्रवण कांत द्विवेदी, आबकारी स्टाफ परसराम कहरा एवं बसंती चौधरी का सराहनीय योगदान रहा।






