भारतChhattisgarhNATIONALछत्तीसगढ
मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग की भर्ती! Group-C के 7 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें आवेदन की आखिरी तारीख

Income Tax Recruitment 2026 : मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ क्षेत्र के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त कार्यालय ने कैंटीन परिचारक (Canteen Attendant) के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत ग्रुप-C के 7 पद भरे जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार 11 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि भर्ती के लिए किसी भी वर्ग के उम्मीदवारों से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। चयन शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।






