ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
NATIONALभारत

Patna Violence: पटना में हादसे के बाद मचा हंगामा, उग्र भीड़ ने पुलिस की 3 गाड़ियों को किया आग के हवाले

Patna Violence: बिहार की राजधानी पटना में जीरो माइल इलाके के पास एक तेज रफ्तार बस ने गुरुवार दोपहर एक युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा बेकाबू हो गया. आक्रोशित भीड़ ने मृतक के शव को नेशनल हाईवे (NH-30) पर रखकर जाम लगा दिया और जमकर आगजनी की. उग्र प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की 3 जीप, 1 चेक पोस्ट और कई बसों को आग के हवाले कर दिया. हालात इतने बेकाबू हो गए कि इलाके में करीब 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिसमें कई स्कूली बच्चे भी घंटों फंसे रहे.

ISRO ICRB Recruitment 2026: असिस्टेंट-स्टेनोग्राफर समेत कई पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और अप्लाई करने का तरीका

फिलहाल हालात सामान्य

बवाल बढ़ता देख जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों और अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर भेजा. पटना सिटी के एसडीएम सत्यम सहाय ने बताया कि हिंसक घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है. उन्होंने साफ किया कि शव को सड़क से हटा लिया गया है और यातायात अब पूरी तरह से बहाल कर दिया गया है.

‘सड़क पार करते वक्त बस ने मारी थी टक्कर’

पटना SDPO-1 राज किशोर सिंह ने PTI को बताया, ‘सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को बस ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना से नाराज लोगों ने बस में आग लगा दी. पुलिस की कार्रवाई से स्थिति को तुरंत काबू में कर लिया गया. इस मामले में ट्रैफिक पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है.’

CG Crime News: रास्ता पूछने के बहाने महिला को रोका, बातों में उलझाकर जेवर लेकर फरार हुए आरोपी

पुलिस चौकी में भी की तोड़फोड़, FIR दर्ज

ट्रैफिक पुलिस स्टेशन के SHO नीरज ठाकुर ने बताया कि भीड़ ने एक पुलिस चौकी में भी तोड़-फोड़ की. भीड़ ने मौके पर मौजूद पत्रकारों के साथ भी मारपीट की. फिलहाल, सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपी की पहचान कर उन पर कानूनी कार्रवाई की जा सके.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026