ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG Police Transfer List: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 19 अधिकारियों का तबादला; दो थानों को मिले नए प्रभारी

CG Police Transfer List: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव हुआ है। इस बार बिलासपुर और कोरबा जिले के पुलिस अधिकारियों का तबादला आदेश जारी हुआ है। साथ ही कोनी व मस्तूरी में नए थाना प्रभारी की नियुक्ति हुई है। बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह ने 13 निरीक्षकों के तबादले के साथ कोनी व मस्तूरी थाने में नए प्रभारियों की नियुक्ति की है, वहीं कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने 6 सहायक उपनिरीक्षकों ASI की पदस्थापना में फेरबदल किया है।

CG Holiday Breaking: छत्तीसगढ़ में इस दिन रहेगी छुट्टी, CM साय ने किया बड़ा ऐलान

प्रशासनिक कसावट

कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने और प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से यह बदलाव हुआ है। इससे पहले भी कई जिलों में पुलिस अधिकारियों का बड़े पैमाने पर स्थानांतरण किया गया है। वहीं अब बिलासपुर और कोरबा में बड़ा बदलाव हुआ है।

बिलासपुर में 13 निरीक्षकों का तबादला

  • नए थाना प्रभारी: रक्षित केंद्र से निरीक्षक जितेंद्र गुप्ता को थाना प्रभारी कोनी और निरीक्षक सलीम खाखा को थाना प्रभारी मस्तूरी बनाया गया है।
  • यातायात पुलिस प्रभार: मस्तूरी थाना प्रभारी कृष्णचंद सिदार को यातायात थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं यातायात में पदस्थ हेमंत चंद्राकर को रक्षित केंद्र भेजा गया है।
  • विशेष शाखा व एसपी दफ्तर: शिकायत शाखा के विजय चौधरी को प्रभारी जिला विशेष शाखा DSB, विजय वर्मा को एसपी कार्यालय और संजय सिंह राजपूत को रक्षित केंद्र बिलासपुर में पदस्थ किया गया है।
  • कानून-व्यवस्था व एसटीएफ: निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, कपिल देव चन्द्रा, नरेश चौहान, सतीश कुमार साहू, मनोज सिंह और संजय सिंह को कानून-व्यवस्था व एसटीएफ के अलग-अलग अनुभागों में भेजा गया है।

कोरबा जिला में 6 सहायक उपनिरीक्षकों का तबादला

  • टंकेश्वर लाल यादव: थाना कोतवाली से पुलिस सहायता केंद्र CSEB
  • महिपाल सिंह: पुलिस सहायता केंद्र CSEB से थाना पाली
  • अशोक खांडेकर: थाना पाली से थाना करतला
  • कृष्णपाल कंवर: थाना करतला से थाना हरदीबाजार
  • विजय सिंह: थाना हरदीबाजार से थाना दीपका
  • खगेश कुमार राठौर: थाना दीपका से थाना सिविल लाइन (रामपुर)

जुलाई में हुआ था बड़ा तबादला

गृह विभाग ने बड़ी संख्या में एएसपी-डीएसपी, निरीक्षकों समेत 150 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी हुआ है। रायपुर कमिश्नरेट, रायपुर ग्रामीण पुलिस समेत कई जिलों में पदस्थ एएसपी-डीएसपी की ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई।

*चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव सहित सामाजिक प्रबुद्धजनों ने नोनी बाई कुर्रे को दी श्रद्धांजलि…*

बदले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

लिस्ट में 56 एएसपी स्तर के और 92 डीएसपी स्तर के अफसरों के नाम शामिल है। सूची में रायपुर, दुर्ग, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बलौदाबाजार, गरियाबंद, कोण्डागांव समेत कई अन्य जिलों में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के नाम शामिल हैं। जारी आदेश के तहत अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना दी गई है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026