Chhattisgarhछत्तीसगढ

Bilaspur News : ढोल-ताशा बजाकर बकायादारों से वसूली, निगम कर्मी का अनोखा तरीका

Bilaspur News : जब मार्केट और मोहल्लों में ढोल-ताशा के साथ निगम कर्मी को देखा तो लोग हैरान रह गए। पहले उन्हें लगा कि होली पर्व के चलते ढोल-ताशे बजाए जा रहे हैं। लेकिन, निगम कर्मी बकायादारों से टैक्स जमा करने की हिदायत देते हुए ढोल-ताशा बजवाना शुरू किया, तो उन्हें शर्मसार होना पड़ा। इस अनोखी पहल के दौरान निगम कर्मियों ने एक लाख 75 हजार से अधिक के टैक्स वसूल लिए। दरअसल, निगम कमिश्नर ने ढोल-ताशा बजाकर बड़े और पुराने बकायादारों को जागरूक बनने का संदेश देते हुए यह अभियान शुरू किया है।

Korba News : फॉर्च्यूनर कार पर 4 हजार का जुर्माना, लगी हुई थी पुलिस सायरन

नगर निगम ने इस बार टैक्स वसूलने के पूरी ताकत लगा दिया है। अतिक्रमण शाखा के साथ ही जोन प्रभारी और स्टाफ पिछले 6 महीने से राजस्व वसूली के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है, जिसका असर भी दिखने लगा है।

3
4
5
6
7
8
9
10
11
12
बाराद्वार नग
2
previous arrow
next arrow

अब तक सालों से संपत्ति समेत अन्य टैक्स नहीं पटाने वाले बकायादार भी अपना टैक्स जमा कर रहे हैं। निगम कमिश्नर अमित कुमार के सख्त निर्देश के राजस्व विभाग ने सिर्फ फरवरी माह में ही चार करोड़ 74 लाख 32 हजार रुपए की वसूली की है।

CG News : तहसील कार्यालय में किसान ने खाया जहर, मचा हडकंप, इस वजह से उठाया आत्मघाती कदम…

बता दें कि वसूली के लक्ष्य को पाने के लिए निगम प्रशासन मिशन मोड काम कर रहा है। इसके तहत राजस्व वसूली में संपत्तिकर समेकित कर, जलकर, होर्डिंग, दुकान किराया, भवन अनुज्ञा, भूखंड निर्यात, यूजर्स चार्ज समेत अन्य कर की वसूली की जा रही है।

Related Articles