*चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव सहित सामाजिक प्रबुद्धजनों ने नोनी बाई कुर्रे को दी श्रद्धांजलि…*

जिला रिपोर्टर सक्ती- उदय मथुकर
सक्ती ::चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव मंगलवार,4 अगस्त को अपने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ज्वाली पहुंचे। इस दौरान वे ग्राम जवाली में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज सक्ती जिलाध्यक्ष रेशम कुर्रे की माता जी श्रीमती नोनी बाई कुर्रे के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर स्व. नोनी बाई कुर्रे को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए विधायक रामकुमार यादव ने कहा कि इस संसार में मां का रिश्ता सबसे नि:स्वार्थ होता है। मां अपना सर्वस्व जीवन अपने बच्चों की बेहतरी व खुशहाली के लिए न्यौछावर कर देती है। इस अवसर पर विधायक श्री यादव ने स्व. श्रीमती नोनी बाई यादव और उनके परिवार के साथ अपने मधुर संबंधो को याद किया और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दिया।
*सामाजिक प्रबुद्धजनों ने भी दी श्रद्धांजलि ….*
इस मौके पर सक्ती ब्लाक से उपाध्यक्ष उदय मधुकर, संरक्षक भवसागर बंजारे, पूर्व जिला मीडिया प्रभारी व पत्रकार योम प्रकाश लहरे, मनहरण लाल भारद्वाज, भूपेन्द्र मधुकर पहुंचे हुए थे तो वहीं मालखरौदा ब्लाक से प्रदेश कार्यकारिणी श्यामलाल सितारे, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कुसुमलता अजगल्ले, मालखरौदा अध्यक्ष जी.आर.बंजारे, पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लकेश्वर देवा लहरे, श्रीमती सहेतरीन शतरंज, श्रीमती हीरादेवी सांडे, भीमदेव भारती , सुरेश अजगल्ले, डभरा जिला सचिव कीर्तन टंडन, दयाल सोनी, सुशील भारद्वाज , खरसिया से प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश नारायण बंजारे, भोज राम सहित जिलेभर से प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के पदाधिकारियों सहित सामाजिक प्रबुद्धजनों ने भी दिवंगत श्रीमती नोनी बाई कुर्रे को श्रद्धांजलि दी। विदित हो कि ग्राम ज्वाली निवासी स्व नोनी बाई कुर्रे प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज सक्ती जिला ईकाई के अध्यक्ष के माता जी थीं। जिनका बीते दिनों 27 जुलाई को निधन हो गया था।






