FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

“मानव सेवा ही माधव सेवा” जन्मदिन को दीन दुखियों की सेवा मे समर्पित करेंगे.. रेखचंद जैन.

 

जगदलपुरinn24.. मानव सेवा ही माधव सेवा के उद्देश्य के साथ काम करने वाले जिस व्यक्ति ने मानव योनि में अपने जन्म को मानव सेवा के लिए समर्पित मान रखा है, वह व्यक्ति अपने जन्मदिन पर केक काटकर और लंच – डिनर की पार्टी देकर आत्ममुग्ध होता रहेगा, यह मुमकिन ही नहीं है। जी हां, हम बात कर रहे हैं जनसेवा के लिए हर पल तत्पर रहने वाले जगदलपुर के विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन की। जैन का जन्मदिन 11 जून को है। इस बार भी वे अपने इस खास दिन को दरिद्र नारायण की सेवा के लिए समर्पित करने वाले हैं।जरूरतमंदों, पीड़ितों, गरीबों और दुखियों की यथा संभव सेवा करना विधायक रेखचंद जैन के परिवार की शुरू से परंपरा रही है। उनके पूर्वज हमेशा इस पुनीत कार्य में अग्रणी रहते थे। अब इस कुल परंपरा को रेखचंद जैन आगे बढ़ा रहे हैं। उनके विधायक चुने जाने के बाद यह परंपरा थमी नहीं, बल्कि उसका विस्तार हुआ और उसमें थोड़ी गति भी आई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष कृपा उन पर शुरू से रही है। लिहाजा मुख्यमंत्री के सहयोग से रेखचंद जैन लगातार अपने निर्वाचन क्षेत्र के हर तरह के पीड़ितों को भरपूर आर्थिक मदद शासन की ओर से उपलब्ध कराते आ रहे हैं। मुख्यमंत्री सहायता कोष से वे सैकड़ों लोगों को आर्थिक सहायता दिलवा चुके हैं। चंद रुपए देकर खामोश बैठ जाने वालों से इतर संसदीय सचिव रेखचंद जैन लोगों के आंसू पोंछने और उनका दुख दर्द साझा करने में भी पीछे नहीं रहते। उनकी सदायता और संवेदनशीलता के अनेकानेक प्रमाण सामने आ चुके हैं। किसी के घर में किसी का निधन हो जाए, जैन खबर मिलते ही शोक संतप्त परिवार के बीच पहुंच जाते हैं। यही वजह है कि वे विधानसभा क्षेत्र में सबके दुलारे बन चुके हैं।*

अपने जन्मदिन पर रेखचंद जैन अपनी धर्मपत्नी संगीता जैन और बच्चों के साथ सबसे पहले कुल देवी की पूजा करेंगे। इसके बाद वे बस्तर की आराध्या मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना कर माता का आशीर्वाद लेंगे। फिर वे सभी धर्मों के प्रार्थना स्थलों पर जाकर प्रार्थना करेंगे और दुआएं मांगेंगे। वृद्धाश्रम, अनाथ आश्रम में बड़े बुजुर्गों और बच्चों के संग अपने जन्मदिन की खुशियां शेयर करेंगे। गौशाला, गोठान में जाकर गौमाता को चारा, गुड़ आदि खिलाएंगे। उसके बाद कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं और शुभचिंतकों द्वारा 11 जून रविवार को जगदलपुर के शहीद पार्क के पीछे स्थित वीर सावरकर भवन में आयोजित कार्यक्रम में जैन सपरिवार भाग लेंगे। सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक विविध आयोजन होंगे। इस दौरान जैन दंपत्ति के हाथों से जरूरतमंदों को जीवनोपयोगी वस्तुएं वितरित की जाएंगी।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *