ChhattisgarhKorbaNATIONALSECL

कोल इंडिया चेयर मैन के हाथों सम्मानित हुए कुसमुंडा में पदस्थ मजदूर बिहारी लाल 

सतपाल सिंह के साथ ओम गवेल की खबर

Jas

कोल इंडिया चेयर मैन के हाथों सम्मानित हुए कुसमुंडा में पदस्थ मजदूर बिहारी लाल..

 

कुसमुंडा (कोरबा)। साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) की कुसमुंडा परियोजना में कार्यरत कर्मचारी बिहारी लाल को उनके उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य के लिए पुरस्कार और ‘प्रशस्ति पत्र’ देकर सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार उन्हें कोरबा प्रवास पर पहुंचे चेयरमैन श्री साईराम ने उनके बेहतर कार्य प्रदर्शन को रेखांकित करते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया।

 

मिली जानकारी के अनुसार, गीता प्रसाद के सुपुत्र बिहारी लाल कुसमुंडा परियोजना के उत्खनन (Excavation) विभाग में ई.पी. मजदूर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा और कुशलता के साथ निर्वहन किया, जिसके फलस्वरूप उन्हें इस गौरवशाली पुरस्कार के लिए चुना गया।

प्रबंधन ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए यह सम्मान सहर्ष प्रदान किया है। इस अवसर पर क्षेत्र के स्टाफ अधिकारी (मानव संसाधन) और महाप्रबंधक (कुसमुंडा क्षेत्र) के हस्ताक्षर युक्त प्रशस्ति पत्र सौंपकर उनके योगदान की सराहना की गई। बिहारी लाल की इस उपलब्धि पर विभाग के साथी कर्मचारियों और अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026