NATIONALभारत

रील के चक्कर में जिंदगी से खिलवाड़, कोबरा को पकड़कर वीडियो बना रहा था युवक; सांप के डसने से मौत

ओडिशा : सोशल मीडिया के लिए जहरीले सांप के साथ वीडियो बनाना एक व्यक्ति के लिए जानलेवा साबित हुआ। ओडिशा के पुरी जिले में कोबरा के साथ रील बनाते समय सांप के डसने से तपन कुमार प्रधान की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तपन सांपों को पकड़ने और उनका रेस्क्यू करने का काम करते थे। घटना के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल है।

नेपाल में फिर बाढ़ का प्रकोप, बूढ़ी गंडक की तेज धारा में बहा सब कुछ; भयावह VIDEO आया सामने

रील बनाते समय कोबरा ने कई जगह डसा

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर तपन कुमार प्रधान अपने गांव कंठापुर स्थित एक क्लब भवन के बरामदे में जहरीले कोबरा के साथ सोशल मीडिया के लिए वीडियो बना रहे थे। इसी दौरान सांप ने उन्हें डस लिया। कोबरा ने उनकी उंगली, कोहनी और बांह के ऊपरी हिस्से में काटा, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी।

परिजन उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। बाद में उन्हें पुरी जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

तपन पुरी सदर थाना क्षेत्र के कंठापुर गांव के रहने वाले थे। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, पुरी सदर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोल इंडिया चेयर मैन के हाथों सम्मानित हुए कुसमुंडा में पदस्थ मजदूर बिहारी लाल 

सांपों को पकड़ने और रेस्क्यू करने का करते थे काम

बताया जाता है कि तपन कुमार प्रधान पुरी सदर और ब्रह्मगिरि इलाके में सांपों को पकड़ने और उनका रेस्क्यू करने का काम करते थे। वह सांपों को बचाने से जुड़े वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा करते थे।

सांपों को पकड़ने का अनुभव रखने के बावजूद इस बार कोबरा के साथ वीडियो बनाते समय वह हादसे का शिकार हो गए। उनकी मौत से इलाके में शोक की लहर है।

CG Cabinet Decision: पूर्व अग्निवीरों के लिए 36 आरक्षक पदों पर भर्ती को हरी झंडी, आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलने का फैसला

जहरीले सांपों के साथ वीडियो बनाना हो सकता है जानलेवा

यह घटना एक बार फिर बताती है कि सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने के लिए जहरीले सांपों के करीब जाना कितना जोखिम भरा हो सकता है। कोबरा जैसे विषैले सांप का काटना जानलेवा साबित हो सकता है।

सांपों को पकड़ने या उनका रेस्क्यू करने का काम उचित प्रशिक्षण, सुरक्षा उपकरणों और जरूरी सावधानियों के साथ ही किया जाना चाहिए। केवल अनुभव के भरोसे जहरीले सांपों के साथ जोखिम लेना भारी पड़ सकता है।

फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां सामने आने की उम्मीद है।

सिर्फ ₹3000 में सालभर टोल पास की सुविधा, FASTag लोकल पास के लिए कौन कर सकता है आवेदन? जानें पूरी प्रक्रिया

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026