ब्रेकिंग न्यूज तीसरी बार बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम, पेट्रोल 87 पैसे, डीजल 91 पैसे हुआ महंगा
ब्रेकिंग न्यूज तीसरी बार बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम, पेट्रोल 87 पैसे, डीजल 91 पैसे हुआ महंगा
देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे महंगा होकर ₹99.51 प्रति लीटर पहुंच गया है। डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। इसके दाम ₹92.49 पर पहुंच गए हैं। वहीं छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पेट्रोल अब 105 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97 रुपए 52 पैसे प्रति लीटर के करीब पहुंच चुका है।
9 दिन में तीसरी बार बढ़ीं कीमतें।
ईंधन की कीमतों में 9 दिन में यह तीसरी बढ़ोतरी है। 4 दिन पहले 19 मई को पेट्रोल और डीजल के दामों में एवरेज 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। जबकि, 15 मई को भी कीमतों में 3 रुपए प्रति लीटर का इजाफा किया गया था।
अन्य चीजों के दाम भी बढ़ सकते हैं…
मालभाड़ा बढ़ेगा: ट्रक और टेम्पो का किराया बढ़ा।
जाएगा, जिससे दूसरे राज्यों से आने वाली सब्जियां, फल और राशन महंगे हो जाएंगे।
खेती की लागतः ट्रैक्टर और पंपिंग सेट चलाने के लिए किसानों को ज्यादा खर्च करना होगा, जिससे अनाज की लागत बढ़ेगी।
बस-ऑटो का किरायाः सार्वजनिक परिवहन और स्कूल बसों के किराए में भी इजाफा देखने को मिल सकता है।
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्यों हुई बढ़ोतरी?
इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव है। ईरान और अमेरिका की जंग शुरू होने से पहले क्रूड ऑयल के दाम 70 डॉलर थे जो अब बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं।






