Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

CG Crime: एक ही परिवार में दो मौतों से सनसनी, सड़क किनारे मिला बेटे का शव तो घर में मृत मिली मां

CG Crime: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में मां और बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। जयनगर थाना क्षेत्र में पहले 18 वर्षीय युवक का शव सड़क किनारे मिला, जबकि देर शाम उसकी शिक्षिका मां का शव घर के बंद कमरे से बरामद हुआ। दोनों शुक्रवार से लापता बताए जा रहे थे। एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत से इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Navratri Bhog List 2026: नवरात्रि में किस दिन मां दुर्गा को चढ़ाएं कौन-सा प्रसाद? जानें नौ दिनों के भोग और पूजा का महत्व

सड़क किनारे मिला 18 वर्षीय युवक का शव

जानकारी के अनुसार, शनिवार को महावीरपुर कालीघाट रोड पर मुख्य मार्ग से करीब 25 मीटर दूर एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान कराई। मृतक की पहचान केशवनगर निवासी सजल बरेठ (18) के रूप में हुई है।

पुलिस को युवक की स्कूटी केशवनगर स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास मिली। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, युवक के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। हालांकि, उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट हो सकेगा।

बंद कमरे में मिला शिक्षिका मां का शव

युवक का शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच आगे बढ़ाई। इसी दौरान शनिवार देर शाम केशवनगर में छत्तीसगढ़ ढाबा के पीछे स्थित ममता कॉलोनी में किराए के मकान के एक बंद कमरे से उसकी मां रजनी बरेठ का शव बरामद हुआ। वह बेलटिकरी विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं। जानकारी के अनुसार, उनका अपने पति से तलाक हो चुका था।

मां-बेटे के शुक्रवार से लापता होने और फिर दोनों के शव अलग-अलग स्थानों पर मिलने से मामले की गंभीरता बढ़ गई है। पुलिस अब दोनों मौतों के बीच संभावित संबंध की जांच कर रही है।

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन मौसम रहेगा शुष्क, कई शहरों में चढ़ा पारा; बाद में गरज-चमक के साथ बारिश के संकेत

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना मिलते ही जयनगर थाना पुलिस और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल और बंद कमरे से फिंगरप्रिंट सहित अन्य भौतिक साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज चुकी है।

मामले की जानकारी मिलने पर प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रतिनिधि ठाकुर राजवाड़े भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और मामले की निष्पक्ष व त्वरित जांच का आश्वासन दिया।

फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। दोनों की मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ सकेगी।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026