ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
छत्तीसगढ

*संत शिरोमणि गुरू रविदास की 650 वीं जयंती पर समरसता संकल्प महाअभियान आज से ….*

*मंदिरों में समरसता दीप महोत्सव से अभियान का होगा आगाज*

 

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

*प्रदेश भाजपा संगठन मंत्री श्रीमती विद्या सिदार ने प्रेसवार्ता में दी जानकारी*

सक्ती:: भारतीय जनता पार्टी संत शिरोमणि गुरू रविदास जी की 650 वीं जयंती के उपलक्ष्य में समरसता संकल्प अभियान चलाने जा रही है। भाजपा अपने इस महाअभियान की शुरुआत आज 29 जुलाई 2026 को गुरू पूर्णिमा उत्सव के पावन दिन से करने जा रही है। इस संदर्भ में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन मंत्री श्रीमती विद्या सिदार ने जिला भाजपा जिला कार्यालय में इस संबंध में प्रेसवार्ता लेकर मीडिया को इसकी जानकारी दी।‌ भाजपा नेत्री श्रीमती विद्या सिदार ने मीडिया को बताया कि भाजपा के इस समरसता संकल्प अभियान की शुरुआत 29 जुलाई गुरू पूर्णिमा के पावन अवसर पर संध्या को मंदिरों में समरसता दीप महोत्सव के आयोजन के साथ करेगी। भाजपा संगठन मंत्री श्रीमती विद्या सिदार ने आगे बताया कि इस महाअभियान के दौरान भारतीय जनता पार्टी कलश वंदन अभियान के माध्यम से संत रविदास की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर (वाराणसी) की पवित्र मिट्टी से भरे कलश प्रदेश भर के जिला व मंडल होते गांव-गांव तक पहुंचेगी।

*पार्टी निकालेगी श्री गुरू रविदास महराज समरसता यात्रा*

इसी क्रम में भाजपा आगामी 5 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक डेरा सचखंड बल्लां (जालंधर) से जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर (वाराणसी) तक निकाली जाएगी। इस मौके पर भाजपा नेत्री ने संत रविदास और उनके विचारों को मानवता का महान पथ-प्रदर्शक बताते हुए उनके विचारों को पार्टी के ध्येय वाक्य सबका साथ सबका विकास का प्रमुख आधार बताया।

*गुरू रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है लक्ष्य*

प्रेसवार्ता में भाजपा नेताओं ने बताया कि भाजपा इस महाअभियान के जरिए संत शिरोमणि गुरू रविदास के समतामूलक विचारों को देशभर में जन-जन तक पहुंचाएगी।‌ भाजपा नेत्री श्रीमती विद्या सिदार ने संत रविदास को भारतवर्ष का महान संत बताया और कहा कि गुरू रविदास ने सदियों पहले मानव समानता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया था। भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री श्रीमती विद्या सिदार ने इस अवसर पर गुरू रविदास के जीवन को जातिवाद और छुआछूत के विरूद्ध समर्पित बताया । आज के इस प्रेसवार्ता में प्रदेश भाजपा संगठन मंत्री श्रीमती विद्या सिदार, भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल, समरसता संकल्प अभियान के सहसंयोजक व सदस्य अन्नपूर्णा राठौर, शाकंभरी बोर्ड के सदस्य तथा भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रेम पटेल, सह मीडिया प्रभारी नारायण राठौर सहित पार्टी पदाधिकारी व मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026