ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
छत्तीसगढ

*4 साल बीते लेकिन हटाये गए अतिक्रमण का नहीं हट सका मलबा, तत्काल हटाने की मांग*

एल्डरमैन सुमित ने सीएमओ से तत्काल कार्रवाई की मांग की*

 

जिला रिपोर्टर सक्ती-  उदय मधुकर

सक्ती:: नगर पालिका परिषद सक्ती के वार्ड क्रमांक 6 में स्थित पुराने पशु चिकित्सालय भवन की जर्जर स्थिति और आसपास जमा मलबे को लेकर नगर पालिका प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है। इस संबंध में एल्डरमैन (नामांकित पार्षद) सुमित शर्मा ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रह्लाद पाण्डेय को आवेदन सौंपकर जर्जर पुराने भवन को डिस्मेंटल कराने, अतिक्रमण हटा था उस समय का बिखरा हुआ अभी तक का मलबा हटाने तथा क्षेत्र में व्यापक साफ-सफाई कराने की मांग की है।

कंडम भवन कभी भी गिरने की आशंका :-

एल्डरमैन सुमित शर्मा ने अपने आवेदन में बताया कि वार्ड क्रमांक 6 स्थित पशु चिकित्सालय की पुरानी बिल्डिंग लंबे समय से जर्जर और कंडम स्थिति में है। भवन के आसपास मलबा जमा होने के साथ ही इसकी हालत लगातार खराब होती जा रही है। ऐसे में भवन के कभी भी गिरने की आशंका बनी हुई है, जिससे आसपास के लोगों और आम नागरिकों की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो सकता है।

बरसात में जलभराव से सांप-बिच्छू का बढ़ा खतरा :-

पुरानी बिल्डिंग के आसपास स्थित खाली स्थान में बरसात का पानी जमा हो गया है। जलभराव और गंदगी के कारण क्षेत्र में सांप, बिच्छू सहित अन्य जहरीले जीव-जंतुओं के निकलने का खतरा बढ़ गया है। वहीं, भवन की बाउंड्री से लगी नाली की सफाई नहीं होने के कारण जल निकासी की समस्या भी बनी हुई है।

बुधवारी बाजार से हटाए गए अतिक्रमण का मलबा अब तक नहीं हटा :-

आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि बुधवार बाजार से अतिक्रमण हटाने के दौरान निकाला गया मलबा लंबे समय से मौके पर ही पड़ा हुआ है। मलबे के नहीं हटने से क्षेत्र की स्वच्छता एवं व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सुमित शर्मा ने कहा कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए ऐसे स्थानों पर जमा पुराने मलबे को हटाकर नियमित एवं उचित सफाई कराया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल स्वच्छता से जुड़ा नहीं है, बल्कि नागरिकों की सुरक्षा से भी संबंधित है। बरसात के मौसम में जर्जर भवन, जलभराव और जमा मलबे के कारण किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने के लिए नगर पालिका प्रशासन को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए।

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026