बिलासपुर सीपत में सर्व हिंदू समाज द्वारा आक्रोश प्रदर्शन, सीजेपी समर्थक कुणाल कामरा का पुतला दहन किया गया
दीपक वैष्णव की खबर
बिलासपुर सीपत में सर्व हिंदू समाज द्वारा आक्रोश प्रदर्शन, सीजेपी समर्थक कुणाल कामरा का पुतला दहन किया गया
बिलासपुर/ सीपत नवाडीह चौक में आज सर्व हिंदू समाज द्वारा आक्रोश प्रदर्शन एवं सीजेपी समर्थक कुणाल कामड़ा का पुतला दहन किया गया।। कुछ दिन पूर्व दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन के नाम पर सीजेपी के मंच से माता सीता भगवान श्री राम जी पर अभद्र टिप्पणी, भारतीय सेना को गाली, संत प्रेमानंद महराज, आर एस एस, बजरंगदल के साथ भारत माता के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया इसके विरोध में आज सर्व हिंदू समाज द्वारा सीपत नवाडीह चौक में आक्रोश प्रदर्शन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के हिंदू समाज के लोग एवं राष्ट्रवादी संगठन सहित विहिप बजरंग दल के कार्यकर्ता भी सम्मिलित हुए। विश्व हिंदू परिषद सीपत प्रखंड अध्यक्ष रविकांत राजवाड़े ने बताया की जिस प्रकार से बार-बार सनातन धर्म साधु संतों और हिंदू देवी देवताओं को टारगेट कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा है इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। 






