कोरबा कुसमुंडा मार्ग में तेज रफ्तार डस्टर कार, सायकल सवार को ठोकर मारकर हुआ फरार, व्यापारियों ने कहा ब्रेकर की हैं आवश्यकता
सतपाल सिंह
कोरबा कुसमुंडा मार्ग में तेज रफ्तार डस्टर कार, सायकल सवार को ठोकर मारकर हुआ फरार, व्यापारियों ने कहा ब्रेकर की हैं आवश्यकता।

कोरबा जिले के कुसमुंडा फोर लेन मार्ग में बीते रविवार की दोपहर एक तेज रफ्तार कार चालक ने सायकल सवार व्यक्ति को जोरदार ठोकर मार दी और वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना में सायकल सवार की जान बाल बाल बची, वहीं उसकी सायकल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार कोरबा कुसमुंडा मार्ग अंतर्गत गेवरा रोड रेल्वे स्टेशन के सामने विकास नगर कॉलोनी से फोर लेन पार करने डिवाइडर के बीच रास्ता छोड़ा गया है, इसी रास्ते को सायकल से पार कर रहे, विकास नगर निवासी चंद्रमणि को इमली छापर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार सफेद रंग की डस्टर कार ने जोरदार ठोकर मार दी, जिससे सायकल सवार छिटक कर डिवाइडर किनारे सड़क पर जा गिरा और उसकी सायकल पर कार चढ़ गई । प्रत्यक्षदर्शी व्यपारियों ने बताया कि कार की स्पीड बेहद तेज थी, सायकल सवार को ठोकर मारते ही कार अनियंत्रित हो गई और वह सड़क से उतरते हुए थोड़ी दूर आगे सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर के खंभे से टकराते टकराते बची। कार चालक ने जैसे तैसे कार को सम्हाला और घटना के बाद बेहद तेज गति से सर्वमंगला कोरबा की ओर भाग खड़ा हुआ। कार का सफेद रंग की थी,घटना में कार के समाने का हिस्सा टूटा हुआ है। हादसे के बाद व्यापारी दौड़ते हुए सायकल सवार के पास पहुंचे उसे सड़क से उठाया और एक किनारे बैठाया, उसकी सायकल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। उसे हल्की चोट लगी थी, प्राथमिक उपचार के लिए उसे अस्पताल ले जाने की बात कही गई पर उसने मना कर दिया। व्यापारियों ने बताया कि जिस तरह से अचानक हादसा हुआ है,सायकल सवार की जान बाल बाल बच गई, वरना सायकल के स्थान पर वह व्यक्ति सड़क पर पड़ा होता। लिंक पर जाकर देखें घटनास्थल की वीडियो खबर… https://youtube.com/@groundzeronewstube8929?si=nKVb2uS6Me0nNlvD
आपको बता दें कोरबा कुसमुंडा मार्ग अंतर्गत सर्वमंगला चौक से इमली छापर तक की सड़क चौड़ीकरण का काम लगभग पूरा हो चुका है,ऐसे में यहां वाहनों की रफ्तार बेहद तेज होती है जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। बीते दिन शिवमन्दिर चौक में गेवरा बस्ती निवासी चार युवक एक बाइक में सवार होकर बेहद तेज रफ्तार से इस मार्ग ने जा रहे थे,चौक में भी उनकी रफ्तार कम नहीं थी,ऐसे ने विकास नगर की ओर से निकल रही एक कार से वे सीधे जा टकराये थे।
कोरबा कुसमुंडा फोर लेन मार्ग में कुछ ऐसे ब्लैक स्पॉट है जहां आए दिन छूट पुट हादसों के अलावा लोग अपनी जान तक गंवा चुके है, जिसमें प्रमुख रूप से बरमपुर मोड, खम्हरिया वैशाली नगर मोड, शिवमन्दिर चौक, गेवरा स्टेशन मार्ग हैं। खम्हरिया मोड में कुछ माह पहले एक रिटायर्ड कर्मी की ट्रेलर की चपेट में आने से मौत हो गई थी। शिवमन्दिर चौक में भारी वाहन से बचते सड़क किनारे रखे कॉन्क्रीट से टकरा एक व्यक्ति की मौत और कई लोग घायल हो चुके हैं।
राहगीर और स्थानीय निवासियों की मांग है कि ऐसे दुर्घटना जन्य स्थानों की पहचान कर ब्रेकर अथवा दिशा सूचक या हादसों को रोकने हेतु उचित उपाय करने शासन प्रशासन ध्यान दें।






