CG Monsoon Alert: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, राजधानी रायपुर में छाए बादल, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

CG Monsoon Alert: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. मंगलवार को गर्मी और उमस से परेशान होने वाले लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है. प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क हुआ, लेकिन मौसम विभाग ने 15 जुलाई से मानसूनी एक्टिविटी बढ़ने की संभावना जताई है. अबतक प्रदेश में वर्षा सामान्य से 29 प्रतिशत कम दर्ज की गई है. राजधानी में सुबह से आसमान में काले बादल छाए हुए हैं. हल्की बूंदाबांदी से मौसम सुहावना बना हुआ है. सुबह के वक्त बारिश को लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया गया है.
Samay Raina: ‘यूथ आइकन बनने लायक नहीं…’ समय रैना पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, 3 लाख का जुर्माना
सिनोप्टिक सिस्टम
मौसम विभाग के अनुसार मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर जम्मू, देहरादून, बाराबंकी, पटना, बंकुरा, कनिंग और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है. एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर बंगाल की खाड़ी और उससे लगे दक्षिण बांग्लादेश के ऊपर स्थित है तथा यह 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. अगले 24 घंटे में इसके प्रभाव से एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम बांग्लादेश तट के ऊपर बनने की संभावना है. प्रदेश में 15 जुलाई को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने तथा भारी वर्षा होने की संभावना है. वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः उत्तर छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है.
राजधानी में आज कैसा रहेगा मौसम ?
राजधानी रायपुर और आसपास के इलाकों के लिए मौसम विभाग ने स्थानीय पूर्वानुमान जारी किया है. बुधवार को बदली रहने के साथ बारिश और बादल गरजने-चमकने की स्थिति बन सकती है. अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूमतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है.






