कोरबा – ट्रक चालक की लापरवाही से धाराशायी हुआ प्रवेश द्वार,लाखों का नुकसान
ओमकार यादव

कोरबा जिले के सर्वमंगला कनवेरी मार्ग पर जोड़ा पुल के सामने बनाए जा रहे बसावट के प्रवेश द्वार को बीते रात एक लापरवाह ट्रक चालक ने ठोकर मारते हुए जमींदोज़ कर दिया। बताया जा रहा है कि ग्राम चंद्रनगर नटराज का बसावट स्थल सड़क किनारे पुराने डंपिंग चयनित किया गया है।

यहां पर बसावट का कार्य प्रक्रियाधीन है,ऐसे में आसपास की डंपिंग से मिट्टी कटिंग कर ट्रकों के माध्यम से यहां गड्ढों में डंप किया जा रहा है। इसी दौरान बीते शनिवार की रात तकरीबन 10 एक ट्रक CG 12 BJ 7114 मिट्टी अनलोड कर इस प्रवेश द्वार से बाहर निकल रहा था, चालक मिट्टी अनलोड करने के बाद ट्राला को नीचे करना भूल गया और ट्राला पूरे प्रवेश द्वार को तोड़ता हुआ आगे बढ़ गया,जिससे उखड़ते हुआ पूरी तरह से गिर गया।

घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी गई है। वहीं लापरवाह चालक के खिलाफ कार्यवाही की बात कही जा रही है।वहीं ग्रामीणों का कहना है कि बसावट बनने से पहले ही इसकी सुंदरता को तोड़ने का काम लापरवाह चालक के रहे है आगे ना जाने क्या क्या होगा। ओमकार यादव की खबर।







