ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
छत्तीसगढ

*भीषण गर्मी के बीच मुस्लिम जमात ने दिखाई मानवता, जीएनआरएफ के तहत अस्पताल चौक पर राहगीरों को पिलाया शरबत**

 

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

सक्ती इन दिनों भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है। ऐसे में प्यासे राहगीरों को राहत पहुँचाने के उद्देश्य से मुस्लिम समाज द्वारा जीएनआरएफ के तहत एक सराहनीय पहल की गई। संगठन के युवाओं ने शहर के प्रमुख अस्पताल चौक पर ‘शरबत वितरण’ कार्यक्रम का आयोजन किया।
**सेवा भाव से तर हुई प्यास**
तपती दोपहरी में जब लोग गर्मी से बेहाल थे, तब मुस्लिम जमात के सदस्यों ने अस्पताल चौक से गुजरने वाले राहगीरों, मरीजों और उनके परिजनों को शीतल शरबत पिलाकर उनकी प्यास बुझाई। इस सेवा कार्य ने न केवल लोगों को लू से राहत दी, बल्कि आपसी भाईचारे और मानवता का एक सुंदर संदेश भी दिया।
गौरतलब हो कि अस्पताल चौक एक व्यस्त स्थान है जहाँ दिनभर मरीजों और उनके तीमारदारों का आना-जाना लगा रहता है। इस भीषण गर्मी में यहां सेवा कार्य करना किसी वरदान से कम नहीं था। लोगों ने मुस्लिम जमात की इस पहल की जमकर सराहना की और इसे समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बताया। इस मौके पर आयोजन में शामिल सदस्यों ने बताया कि हमारा लक्ष्य सेवा है। आयोजन में शामिल सदस्यों ने आगे कहा कि, “गर्मी का प्रकोप बढ़ा हुआ है और अस्पताल में आने वाले लोगों को अक्सर पानी के लिए भटकना पड़ता है। हमारा उद्देश्य बस इतना है कि हम किसी की प्यास बुझाकर उन्हें इस चिलचिलाती गर्मी से थोड़ी राहत दिला सकें।”
इस पुनीत कार्य में नगर निरीक्षक लखन पटेल, पूर्व अधिवक्ता संघ अध्यक्ष दिगंबर चौबे, मुस्लिम जमात के मुखिया महबूब भाई जान, हाजी मुन्नवर भाई हाजी आबिद भाई, नियाज भाई,सरफराज भाई, इम्तियाज़ भाई ,जमाल खान, लाला खान, सम्स तबरेज खान ,बशीर, सफीक खान, मोहम्मद अजलाल खान,इरफान भाई, रजब अली, रज्जाक अली, अब्दुल अहमद भाई, जफर खान, असलम खान, तैयब अंसारी, वारिस खान, दानिश खान, समीम खान, असलम खान, आवेश कुरैशी ,साजिद खान,रियाजुद्दीन, काजी नूर खान, बशीर खान,जिलानी भाई, नफीस खान, चिंटू, यासीन अली,मुस्लिम जमात के पदाधिकारी और सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे। जिन्होंने पूरी तत्परता के साथ आने-जाने वाले लोगों को ससम्मान शर्बत वितरित किया।

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026