ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG News: पुलिस कस्टडी से महिला आरोपी फरार, लापरवाही पर SP की बड़ी कार्रवाई; 3 आरक्षक निलंबित

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लाई गई महिला कोतवाली थाने से फरार हो गई। इससे पुलिस महकमे में हड़कम मच गया है। एसपी ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर तीन आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित आरक्षकों में शिव कुमार ध्रुव, पुर्णिमा ठाकुर और उमेश निषाद के नाम शामिल हैं।

डॉ. रमन सिंह की कार्यकर्ताओं को दो टूक नसीहत, बोले- चुनाव में ढाई साल बाकी, पद नहीं संगठन मजबूत करने पर दें ध्यान

CG Crime: अवैध संबंध बना हत्या की वजह! पत्नी के प्रेमी को घर बुलाकर कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

एडिशनल एसपी ने क्या कहा

एडिशनल एसपी मोनिका ठाकुर ने बताया कि चोरी की आरोपी महिला रेखा सोरी को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। कुछ दिन पहले आरोपी महिला पुलिस को चकमा देकर कोतवाली थाने से फरार हो गई। उस समय ड्यूटी में तैनात तीन आरक्षकों को निलंबित कर दिया गया। आरोपी महिला की टीम बनाकर तलाश कर रहे हैं। आरोपी महिला पर अपराध दर्ज किया गया है और जल्द ही गिरफ्तार की जायेगी।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026