ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarh

सतरेंगा में डूबा एसईसीएल कर्मी, 24 घंटे बाद मिला शव

सतपाल सिंह

सतरेंगा में डूबा एसईसीएल कर्मी, 24 घंटे बाद मिला शव

Kb automobile kusmunda

कोरबा जिले के पर्यटन स्थल सतरेंगा में पिकनिक मनाने गए 24 वर्षीय एसईसीएल कर्मी सुभांशु ध्रुव की नदी में डूबने से मौत हो गई। रविवार को हुई इस घटना के बाद सोमवार सुबह करीब 24 घंटे बाद रेस्क्यू टीम ने उनका शव बरामद किया।

कोरबा निवासी सुभांशु ध्रुव अपने पांच दोस्तों के साथ सतरेंगा गए थे। बताया गया कि सभी दोस्त नदी में बने एक टापू तक जाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान सुभांशु वापस लौटते समय गहरे पानी में चले गए और डूब गए।

सुभांशु के डूबने की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद श्यांग पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया, लेकिन अंधेरा और नदी में तेज बहाव के कारण रात में रेस्क्यू ऑपरेशन रोकना पड़ा।

 

सोमवार सुबह नगर सेना की रेस्क्यू टीम ने दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद सुबह करीब 11:30 बजे सुभांशु का शव नदी से बाहर निकाला गया।

लेमरू थाना प्रभारी सुमन पोया ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर वैधानिक कार्रवाई पूरी की गई। शव को फिलहाल एसईसीएल अस्पताल की मर्क्युरी में रखा गया है और मंगलवार को मृतक की मां के आने के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।

 

सुभांशु के परिवार के लिए यह दूसरी बड़ी क्षति है। चार साल पहले उनके पिता का निधन हो गया था, जिसके बाद उन्हें अनुकंपा नियुक्ति के तहत एसईसीएल में नौकरी मिली थी। वह पिछले ढाई साल से एसईसीएल कोरबा क्षेत्र की सेंट्रल वर्कशॉप में कार्यरत थे।

इस घटना के बाद सतरेंगा पहुंचे अन्य पर्यटकों में भी चिंता देखी गई। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बरसात के मौसम में नदी और जलाशयों के गहरे इलाकों में जाने से बचें और अपनी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026