*बिजली की आंख-मिचौली से उपभोक्ताओं का* हाल बेहाल

सक्तीः- हसौद सब स्टेशन अंतर्गत आने वाले बरेकेल फ़िटर में आधा दर्जन गांव के लोग बीते चार दिन से बिजली विभाग के खराब कार्य प्रणाली से जूझ रहे है और ग्रामीण अंधेरे में डूबे हुए हैं। जिसका सुध लेने वाला कोई नहीं हैं, यहाँ सुधार के नाम पर उपभोक्ता को गुमराह किया जा रहा है। उपभोक्ताओं के दिन रात शिकायत के बाद भी विभाग अपनी लापरवाही और नाकामी पे सुधार नहीं कर पा रहे हैं। बता दे बीते 4-5 दिनों से हसोद सब स्टेशन के अंतर्गत के बरेकेल फीडर में लगातार खराबी आ रहा हैं जिसके कारण 4-5 गांव के ग्रामीण उपभोक्ताओं का जीना मुश्किल हो गया। बीते 4-5 दिन से सुधार के नाम पर बस जिम्मेदार जिला अधिकारी सहित स्थानीय अधिकारी के द्वारा आश्वासन ही दिया जा रहा है। जबकि यह समस्या कोई नई नहीं हैं बीते 2-3 वर्ष से यहाँ की स्थिति जस के तस बनी हुई जिसका खामियाजा हर साल ग्रामीण इलाकों हज़ारों उपभोक्ताओं को झेलना पड़ रहा हैं। जिले के हसोद सब स्टेशन के बरेकेल फीडर में लगातार दो तीन वर्षों से बिजली गुल की समस्या से लोग बेहद परेशान हैं। बेवजह बिजली कटौती में सुधार
के नाम पर बिजली विभाग के स्थानीय जिम्मेदारों के द्वारा सिर्फ मेंटेनेंस के नाम पर उपभोक्ता एवं आला अधिकारियों के समक्ष वाहवाही लूट रहे। जबकि यहाँ की ज़मीनी हकीकत का आलम ये है की हल्की फुल्की हवा बारिश होने पर रात भर और दिन भर बिजली गुल रहती है। गर्मी का मौसम हो तो ओवरलोडिंग और लोड सेटिंग के नाम पर घंटों घंटों भर बिजली कटौती किया जाता है।
जिसका सीधा असर उपभोक्ताओं कि कीमती दिनचरिया पर पड़ता है। जिसका बिजली विभाग को कोई सरोकार नहीं। ताजुब की बात यह है की बिजली विभाग के जिम्मेदारों को ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं का लगातार शिकायत मिलने के बावजूद विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर उसका निस्तारण सुधार ना हो पाना लोगों के मानों में रोष और आक्रोश को दिन ब दिन पैदा कर रहा है।
आप सभी को जान कर हैरत होगा की हसोद सब स्टेशन के अंतर्गत आने वाले सभी फीडर का
बिजली कनेक्सन में फाल्ट आने पर सुधार कार्य कराकर विद्युत सप्लाई चालू करा दिया जाता है तो वही बरेकेल फीडर बीते दो-तीन साल से गर्मी या बरसात में लाईन का खराब होने पर घंटों घंटों तक सुधार नहीं हो पाता है और कहीं रात के समय बिजली सप्लाई खराब हो जाए तो यहाँ के ग्रामीणों का भगवान भरोसे छोड़ दिया जाता है। सप्लाई खराब होने ट्रिपिंग आने और ब्रेकडाउन के नाम पर दिन रात भर बिजली बंद रहने का आरोप उपभोक्ता लगा रहे हैं। जिसका सुधार हो पाना भी संभव नहीं रहता है। बरेकेल फ़िटर के उपभोगताओं कहना है यह समस्या बीते कई वर्षों से चल रहा हैं जिसका समाधान आज तक नहीं किया जा रहा है, बिजली विभाग के कर्मचारीयों के द्वारा मेंटेनेंस के नाम पर सिर्फ दिखावा करने का भी आरोप ग्रामीण क्षेत्र के लोगों लगा रहे हैं। बीते दिनों मौसम खराब होने के कारण 2-4 दिन करही देवरीमठ बरेकेल गांव के उपभोक्ता बेहद परेशान और आक्रोशित नजर आ रहे हैं। जिसके कारण लोगों के चेहरे पर स्थानीय बिजली विभाग के प्रति नाराजगी साफ दिखाई दे रहा है l






