ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
छत्तीसगढ

*आबकारी टीम की ग्राम करही में महुआ शराब विक्रेता पर कार्रवाई*

27.6 लीटर महुआ शराब जप्त

 

 

सक्ती कलेक्टर अमृत विकास तोपनो और जिला आबकारी अधिकारी के द्वारा प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण करने हेतु आबकारी वृत्त प्रभारियों को निर्देशित किया गया है ।
* *वार्ड नंबर 14 ग्राम करही थाना बिर्रा* निवासी *गनपत बघेल पिता बुधराम* द्वारा अपने घर से अवैध रूप से महुआ शराब बेचें जाने की शिकायत जांच पर पहले छ्द्म खरीददार के द्वारा महुआ शराब की खरीदी कराई गई शराब बिक्री की पुष्टि होने पर आबकारी टीम द्वारा छापा मार कार्यवाही में गनपत के मकान से एक प्लास्टिक बोरी में में भरा *138 नग प्लास्टिक पन्नी प्रत्येक में 200- 200 मिली* *कुल 27.6 लीटर महुआ शराब* बरामद किया गया।

आरोपी के विरुद्ध *धारा 34(2)* के तहत प्रकरण कायम कर गिरफ्तार किया गया ।
आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर रिमांड पर जेल दाखिला किया गया।
उपरोक्त कार्रवाई में  सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल और आबकारी उपनिरीक्षक घनश्याम प्रधान की टीम में राशिल श्रीवास्तव आबकारी उपनिरीक्षक,मुख्य आरक्षक रघुनाथ पैकरा, आबकारी आरक्षक नवीन मनहर, परसराम कहरा , कमलेश यादव,बसंती चौधरी , भारती यादव,वीरेंद्र यादव, भीम साहू, अंजू सिदार, कल्पना का सराहनीय योगदान रहा ।

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026