ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
NATIONALभारत

Ram Mandir Chori: राम मंदिर में चढ़ावे की गिनती का बदला नियम, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर बैठकर गिने जाएंगे नोट

अयोध्‍या: टेबल-कुर्सी हटी, जमीन पर गद्दे बिछाकर नोटों की गिनती और सख्त सीसीटीवी निगरानी… अयोध्‍या में श्री राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी मामले के सामने आने के बाद ट्रस्‍ट के अधिकारियों ने कई नियमों को बदल दिया है. चढ़ावा चोरी मामले की जांच जारी और पुलिस ने 8 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है. लाखों रुपये आरोपियों के ठिकानों से बरामद किये जा चुके हैं. इस दौरान श्रीराम मंदिर ट्रस्‍ट ने भी नियमों को सख्‍त कर दिया है, ताकि चढ़ावा चोरी पर पूरी तरह से लगाम लग सके.

कोरबा में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप! रसोई बनी आग का गोला, मां और दो बच्चों की बाल-बाल बची जान

चोरी के बाद दान गिनती के नियम बदले

राम मंदिर ट्रस्ट ने काउंटिंग रूम के नियमों में आमूलचूल बदलाव कर दिए हैं. अब नोटों की गिनती टेबल-कुर्सी पर बैठकर नहीं, बल्कि जमीन पर गद्दे और प्लाईवुड बिछाकर की जाएगी, ताकि कपड़ों या मेज के नीचे पैसे छिपाने की गुंजाइश न रहे. पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए काउंटिंग रूम पर सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे सीधी और कड़ी निगरानी रखी जा रही है.

कर्मचारियों की गतिविधियों पर सख्त पाबंदी

नए नियमों के अनुसार, दान की गिनती के दौरान किसी भी कर्मचारी को आपस में बात करने की बिल्कुल इजाजत नहीं होगी. अगर कोई कर्मचारी बार-बार बाथरूम जाता है, तो उस पर विशेष रूप से नजर रखी जाएगी और कैंटीन में भी ज्यादा देर बैठने की छूट नहीं मिलेगी. मॉनिटरिंग रूम में तैनात सुरक्षाकर्मियों को भी ड्यूटी के दौरान अपनी जगह छोड़ने की मनाही है. काउंटिंग करने वाले कर्मचारी पहले की तरह ही डार्क ब्लू ड्रेस कोड में रहेंगे, ताकि उन पर दूर से भी नजर रखी जा सके.

Chhattisgarh: पेट्रोलिंग गाड़ी देखते ही भागा युवक, अचानक हार्ट अटैक से मौत; जांच में जुटी पुलिस

राम मंदिर दान चोरी के पैसे से गर्लफ्रेंड को दिया मंहगा फोन? 

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपी अविनाश शुक्ला के 15 लाख रुपये से ज्यादा के लेन-देन की जानकारी सामने आई है. उसने कई लोगों को पैसे ट्रांसफर किए और कुछ लोगों को कैश दिया. पुलिस अब पता लगा रही है कि ये पैसा कहीं दान की चोरी से तो नहीं जुड़ा है. जांच में यह भी पता चला है कि अविनाश ने अपनी एक महिला दोस्त को करीब 2 लाख रुपये नकद और एक महंगा मोबाइल फोन गिफ्ट किया था. अब पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इतना पैसा उसके पास कहां से आया? जांच में यह बात भी सामने आया है कि अविनाश का भाई कई बार ड्यूटी के बाद कैश लेकर योग केंद्र जाते देख चुका था. जब भाई ने पूछा कि इतना पैसा कहां से आता है, तो अविनाश ने कोई साफ जवाब नहीं दिया. बाद में उसके भाई अभिषेक ने अनुकल्प से पूछा कि इतना कैश कहां से आ रहा है, उसने कहा कि मंदिर में जजमान खुश होकर पैसे दे देते हैं और दर्शन में मदद के बदले भी लोग पैसे दे जाते हैं? साथ ही उसने कहा कि इस बारे में दोबारा कोई बात मत करना. पुलिस अब इन सभी बातों की सच्चाई की जांच कर रही है.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026