ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
ChhattisgarhKorbaकोरबा न्यूजछत्तीसगढ

आईसीएआई कोरबा शाखा द्वारा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे पर विविध सामाजिक एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कोरबा, 2 जुलाई। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की कोरबा शाखा द्वारा 1 जुलाई को 78वा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के अवसर पर विभिन्न सामाजिक, स्वास्थ्य एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

ब्रेकिंग कोरबा में एल्डरमैन की हुई नियुक्ति, देखें लिस्ट

कार्यक्रमों की शुरुआत प्रातः 9:00 बजे आईसीएआई कोरबा शाखा परिसर में आईसीएआई ध्वजारोहण के साथ हुई एवं ICAI मोटो गीत का पठन किया गया| साथ ही ICAI के राष्ट्रीय अध्यक्ष का संदेश पढ़कर सबको सुनाया गया| ध्वजारोहण के दौरान संस्था के गौरवशाली इतिहास एवं राष्ट्र निर्माण में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की महत्वपूर्ण भूमिका को स्मरण किया गया।

चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के उपलक्ष्य में सीए सदस्यों एवं उनके परिवारजनों के लिए आरोग्यधाम पॉलीक्लिनिक, ट्रांसपोर्ट नगर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परामर्श एवं जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इस स्वास्थ्य शिविर में लगभग 110 लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त किया।

इसी क्रम में श्री अग्रसेन कॉलेज में विद्यालय एवं महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए वित्तीय साक्षरता जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सीए प्रहलाद मोदी ने विद्यार्थियों को वित्तीय अनुशासन, बचत, निवेश, डिजिटल भुगतान, कर जागरूकता एवं वित्तीय योजना के महत्व की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपने प्रश्नों के समाधान प्राप्त किए।

चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे समारोह के अंतर्गत 2 जुलाई की प्रातः कनबेरी स्थित श्री अग्रसेन गौशाला में वृक्षारोपण अभियान भी आयोजित किया गया। इस अभियान में आईसीएआई कोरबा शाखा के सीए सदस्यों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए लगभग 100 पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास एवं प्रकृति संवर्धन का संदेश दिया गया तथा सभी उपस्थितजनों ने पौधों के संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

CG News: खौफनाक मंजर कैमरे में कैद… ट्रक पर गिरी बिजली, देखते ही देखते आग का गोला बना वाहन

इस अवसर पर शाखा के पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष सी.ए. मुकेश सिंघानिया, सचिव सी.ए. आशीष खेतान, कोषाध्यक्ष सी.ए. आशीष अग्रवाल, सी.ए. अखिलेश अग्रवाल सहित अन्य सी.ए. सदस्यों एवं विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। आईसीएआई कोरबा शाखा ने बताया कि संस्था केवल लेखा एवं वित्तीय क्षेत्र तक ही सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व, स्वास्थ्य, शिक्षा, वित्तीय जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में भी निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रही है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026