ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarhछत्तीसगढ

Instagram Reel के चक्कर में फंसा युवक, छात्राओं के सामने वीडियो बनाने पर पुलिस ने दी समझाइश

रायगढ़: धरमजयगढ़ क्षेत्र में कुछ दिनों पूर्व स्कूल से घर जा रही छात्राओं के सामने एक युवक द्वारा अश्लील गाना गाते हुए वीडियो बनाकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करने का मामला सामने आया। वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने की जानकारी मिलने पर सिद्दांत तिवारी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए युवक को तलब किया। धरमजयगढ़ पुलिस ने इंस्टाग्राम आईडी के आधार पर वीडियो बनाने वाले युवक जयदेव मंडल (25 वर्ष), पिता समरेत मंडल, निवासी धरमजयगढ़ कॉलोनी को बुलाकर वीडियो के संबंध में पूछताछ की। पूछताछ में युवक ने अपने मोबाइल से उक्त वीडियो बनाना स्वीकार किया।

30 हजार रुपये को लेकर विवाद बना खौफनाक! युवक का अपहरण कर स्कूटर से बांधकर घसीटा

एसडीओपी सिद्दांत तिवारी ने युवक को सोशल मीडिया के जिम्मेदाराना उपयोग की समझाइश देते हुए बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं एवं छात्राओं को असहज करने वाले अशोभनीय कृत्य का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करना उचित नहीं है। पुलिस की समझाइश पर युवक ने अपने कृत्य पर माफी मांगी और भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति नहीं करना बताया । एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी ने युवक को समझाइश देते हुए कहा कि सोशल मीडिया का उपयोग सकारात्मक, जिम्मेदार और कानून के दायरे में रहकर किया जाना चाहिए। सोशल मीडिया पर किसी व्यक्ति की गरिमा को ठेस पहुंचाने, अश्लीलता फैलाने अथवा कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली सामग्री पोस्ट करने से बचना चाहिए।

CG News: ओवरटेक को लेकर हुआ विवाद, विधायक के बेटे पर मारपीट का आरोप; सामने आया वीडियो

रायगढ़ पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल द्वारा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की लगातार निगरानी की जा रही है।“ सोशल मीडिया पर भड़काऊ, अशोभनीय अथवा कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली गतिविधियां सामने आने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाती है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026