अंडरग्राउंड बिजली व्यवस्था बना व्यापारियों के लिए जी का जंजाल ,बड़ी दुर्घटना को दे रहा निमंत्रण !
बिजली व्यवस्था के दावे की पोल खोलती आज की घटना

जगदलपुर । गत वर्ष शहर में बिजली व्यवस्था बेहतर करने के उद्देश्य से शहर के प्रमुख हृदय स्थल गोल बाजार मेन रोड सहित प्रमुख जगहों पर अंडर ग्राउंड वायरिंग की गई । बताया गया की रथ परिचालन के दौरान शहर में बिजली सप्लाई बाधित होती है ,जिसको बेहतर करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा गत वर्ष दशहरा के पूर्व पूरे शहर में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त और सुरक्षित करने का दावा किया गया था ।
परंतु आज शहर के मध्य गोल बाजार में अंडरग्राउंड बिजली डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स में अचानक आग भड़कने लगी और पलक झपकते ही वहां विस्फोट की स्थिति निर्मित हुई ।
जिससे आसपास के दुकानदार दुकान छोड़ भयभीत होकर अपने दुकानों से बाहर निकल पड़े ।
अंडरग्राउंड बॉक्स में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया । और पलक झपकते ही आग पूरे बॉक्स को अपने घेरे में ले लिया । पुलिस
दमकल विद्युत विभाग के कर्मचारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए लेकिन यह घटना भविष्य के बड़ी अनहोनी बड़ी घटना को निमंत्रण दे रहा है ! इसका संकेत लग रहा है ।
व्यापारियों का कहना है कि सरकार बेहतर व्यवस्था का दावा करती है परंतु आज की जो घटना हुई उससे व्यापारियों में दहशत निर्मित हुआ है ।व्यापारियों का कहना है की जगह-जगह विद्युत के डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स लगे हैं जो दुर्घटना को निमंत्रण दे रही है ।घबराहट और आने वाले घटना को निमंत्रण दे रहा है ।
व्यापारियों का कहना है कि यदि यह घटना रात में होती है तो बड़ी घटना हो सकती थी। उनकी दुकानों के लिए हमेशा का खतरा है ।
और हमेशा बना रहेगा व्यापारियों ने इसे तुरंत हटाकर सुरक्षित करने का आग्रह किया है ।व्यापारियों का कहना है कि आज तो समय रहते हमने देख लिया तो यह घटना से बच गए । यदि रात को होता तो यह बड़ी दुर्घटना हो सकती थी ,पूरा दुकान सहित आसपास की दुकानें जलकर खाक हो सकती थी । और जगह-जगह इस प्रकार के बॉक्स लगे हैं जो निश्चित तौर पर आज की घटना को देखते हुए लगता है कि आने वाले दिनों में बड़ी दुर्घटना हो सकती है !
व्यापारियों का प्रश्न है ? क्या विद्युत विभाग व्यापारियों के नुकसान की भरपाई करेंगी ।
या सरकार उनको भरपाई करेगी ,यह यक्ष प्रश्न व्यापारियों के समक्ष खड़ा हो चुका है !व्यापारियों ने कहा कि आज की घटना से पूर्व भी कई बार शॉर्ट सर्किट की घटनाएं हो चुकी है ।
वैसे भी शहर की जनता बिजली व्यवस्था से भारी परेशान है, एक और जहां दिन में कई घंटे बिजली गुल से परेशान है . तो दूसरी ओर बिजली बिल के बढ़े रकम से जनता का हाल बुरा है ।






