ChhattisgarhKorbaNATIONAL
कोरबा कुसमुंडा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डाक्टर केशव सराफ का दुखद निधन,क्षेत्र में शोक की लहर
सतपाल सिंह

कोरबा कुसमुंडा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डाक्टर केशव सराफ का दुखद निधन,क्षेत्र में शोक की लहर..
कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत इमली छापर निवासी व कांग्रेस पार्टी के नेता व पूर्व मंडल अध्यक्ष डाक्टर केशव सराफ जी का आज शुक्रवार को दुखद निधन हो गया। बताया जा रहा है कि श्री सराफ बीते कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। इलाज के दौरान उनकी दुखद मृत्यु हो गई। कल शनिवार को विकास नगर स्थित मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा वे अपने पीछे पत्नी दो बेटी को रोता बिलखता छोड़ गए। उनके दुखद निधन से क्षेत्र शोक की लहर है।





