ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarhछत्तीसगढ

स्कूल परिसर में आपत्तिजनक गतिविधि का वीडियो वायरल, जांजगीर-चांपा में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

जांजगीर-चांपा : जिले के नवागढ़ विकासखंड से एक बेहद शर्मनाक और चिंताजनक मामला सामने आया है। ग्राम बोडसरा स्थित एक स्कूल परिसर में कथित आपत्तिजनक कृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया है।बताया जा रहा है कि यह वीडियो स्थानीय ग्रामीणों द्वारा बनाया गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।

 

 

अंडरग्राउंड बिजली व्यवस्था बना व्यापारियों के लिए जी का जंजाल ,बड़ी दुर्घटना को दे रहा निमंत्रण !

जैसे ही यह वीडियो लोगों तक पहुंचा, ग्रामीणों, अभिभावकों और सामाजिक संगठनों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। स्कूल, जिसे शिक्षा का मंदिर माना जाता है, उसी परिसर में इस तरह की घटना सामने आने से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जहां बच्चों का भविष्य संवरता है, वहां इस तरह की गतिविधियां बेहद गंभीर चिंता का विषय हैं।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लायंस स्कूल में गूंजा स्वास्थ्य का संदेश

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मामले में तत्काल जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि इस तरह की घटनाएं न केवल शैक्षणिक संस्थानों की गरिमा को ठेस पहुंचाती हैं, बल्कि बच्चों के मानसिक वातावरण पर भी नकारात्मक असर डाल सकती हैं।फिलहाल, प्रशासन की ओर से इस मामले में आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि वीडियो की सत्यता की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026