कोरबा रफ्तार का आतंक और सिस्टम की लापरवाही: क्रेटा ने पिता-बेटी को मारी टक्कर, SECL अस्पताल में ‘भगवान भरोसे’ घायल
सतपाल सिंह
कोरबा रफ्तार का आतंक और सिस्टम की लापरवाही: क्रेटा ने पिता-बेटी को मारी टक्कर, SECL अस्पताल में ‘भगवान भरोसे’ घायल

कोरबा। कुसमुंडा-कोरबा रोड पर एक तेज रफ्तार क्रेटा कार ने राह चलते पिता-पुत्री को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे, वहीं आरोपी चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा।
घटना के बाद घायलों को तुरंत विकास नगर के SECL अस्पताल दाखिल कराया गया, लेकिन यहाँ घायलों की जान के साथ खिलवाड़ का नया मामला सामने आया। परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ड्यूटी पर कोई भी नर्सिंग स्टाफ मौजूद नहीं था। अस्पताल की कमान वार्ड बॉय और वार्ड गर्ल के हाथों में थी, जो घायलों का प्राथमिक उपचार कर रहे थे।
इस घटना के बाद स्थानीय जनता में भारी आक्रोश है। लोगों ने अस्पताल की बदहाली को लेकर SECL प्रबंधन को घेरा है और पुलिस से मांग की है कि फरार क्रेटा चालक को तलाश कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।





