Chhattisgarhछत्तीसगढ
CG Naxal Ied Defuse : नक्सलियों की नापाक साजिश फेल, 5 किलो IED कुकर बम बरामद कर किया गया नष्ट

CG Naxal Ied Defuse : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की एक और बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। सर्चिंग पर निकले जवानों ने ना सिर्फ 5 किलो का प्रेशर कुकर आईईडी (IED) बरामद किया है, बल्कि उसे समय रहते नष्ट भी कर दिया।
सर्चिंग के दौरान मिला 5 किलो का कुकर बम
जानकारी के अनुसार, छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले टेकमीटोला के जंगल और पहाड़ी इलाके में सुरक्षाबलों के जवान सर्चिंग ऑपरेशन के तहत सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान जवानों को रास्ते में नक्सलियों द्वारा प्लांट किया गया 5 किलोग्राम वजनी प्रेशर कुकर आईईडी मिला।
BDS की टीम ने मौके पर किया ब्लास्ट
आईईडी मिलने के तुरंत बाद जवानों ने इसकी सूचना बम निरोधक दस्ते (BDS) को दी। मौके पर पहुंची बीडीएस की टीम ने सूझबूझ और तकनीकी मदद से उस 5 किलो वजनी प्रेशर कुकर आईईडी को सुरक्षित तरीके से ब्लास्ट कर नष्ट दिया।





