*ग्राम पंचायत टेमर में पानी की समस्या से निजात दिलाने पंचायत की सुंदर पहल, वार्डों में 15 वें वित्त योजना अंतर्गत पंप व सिन्टेक्स लगाया …*

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

सक्ती ग्रीष्म ऋतु में पानी की समस्या को देखते हुए सक्ती जिले की सक्ती विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत टेमर में सरपंच चंद्रकुमार सोनी की अगुवाई में पंचायत प्रतिनिधियों ने उल्लेखनीय पहल करते हुए वार्ड क्रमांक 20, वार्ड क्रमांक 11 , वार्ड क्रमांक 12 वार्ड 04, वार्ड 15 , तथा वार्ड 16 में 15 वे वित्त योजना अंतर्गत पंप एवं सिंटेक्स लगाकर आम जनों को पानी की समस्या से निजात दिलाने कोशिश की गई है। इधर जनसाधारण के बीच सरपंच चन्द्र कुमार सोनी के इस मानवीय पहल की खूब सराहना भी हो रही है। वहीं सरपंच चन्द्र कुमार सोनी ने भी इस पुनीत कार्य को संचालित करने के लिए उप सरपंच योगिता घनश्याम पटेल , पंच कुलदीप पटेल, शेष नारायण पटेल, राजेन्द्र कुम्हार, राम कुमार देवागन , शिव नारायण पटेल, नित्युंज पटेल, योगेश जायसवाल , सुरुज बाई, मोहन साहू ,जमुना टंकु पटेल दुलेश्वर पटेल , तीज राम कुम्हार, हरीश पटेल सहित समस्त ग्राम वासियों का हृदय से आभार जताया है और जनता को इस बात का भरोसा भी दिलाया है कि आगे भी वे जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देतेे हुए ग्राम के विकास के लिए कार्य करते रहेंगे।





