NATIONALभारत

मुआवजा न मिलने से भड़का किसान, अधिकारी को मारी चप्पल, नगर विकास प्राधिकरण में मचा हड़कंप

कर्नाटक के बागलकोट में मुआवजा वितरण में देरी और कथित भेदभाव के आरोप को लेकर एक किसान ने नगर विकास प्राधिकरण के अधिकारी को चप्पल मार दी. कहासुनी के बाद किसान अधिकारी पर भड़क गया और झूमाझटकी के बीच किसान के मुंह पर चप्पल जड़ दी. इससे कार्यालय में हंगामा हो गया. कुछ देर चली बहसबाजी के बाद अफसर को खुद को कमरे में बंद कर लिया.

छत्तीसगढ़ में रेत खदानों पर बड़ा फैसला, अब निगम और कंपनियों को भी मिलेगा संचालन का अधिकार

मुआवजे में देरी, बागलकोट में किसान ने अधिकारी के मुंह पर मारी चप्पल, नगर विकास प्राधिकरण में हंगामा, Video

जानकारी के अनुसार, यह घटना बागलकोट में नगर विकास प्राधिकरण कार्यालय में हुई, जहां जलमग्नता के कारण विस्थापित हुए किसान बसप्पा मुआवजा समय से नहीं मिलने पर भड़क गए. इसके बाद उनकी प्रथम श्रेणी के कर्मचारी अंकाड से बहस हो गई. झूमाझटकी के बाद बुजुर्ग किसान बसप्पा ने आंकड के मुंह पर चप्पल मार दी. किसान ने दूसरी बार भी चप्पल मारने का प्रयास किया लेकर, अधिकारी दूसरे कमरे में चला गया और गेट बंद कर लिया. इस घटना का किसी ने वीडियो भी बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

जांजगीर-चांपा: ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी में 14 जून को होगा 11वां इंडो-नेपाल इंटरनेशनल टूर्नामेंट ट्रायल्स 2026 का भव्य आयोजन

किसान बसप्पा ने कहा कि मुआवजे वितरण में लगातार देरी की जा रही है. साथ ही, हमारे साथ असमान व्यवहार किया जा रहा है. मुआवजे के मांग को लेकर कुछ किसान नगर विकास प्राधिकरण कार्यालय पहुंचे और मुआवजे की मांग की. इस दौरान विवाद बढ़ गया और यह घटना हो गई. इस दौरान कार्यालय में मौजूद किसानों ने जमकर नारेबाजी की. किसान और अफसर के बीच हुए इस विवाद से प्राधिकरण कार्यालय के अंदर हंगामा हो गया. अभी तक इस मामले में किसी पक्ष की ओर से शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. हालांकि, अफसर की ओर से शिकायत दर्ज कराने की बात कही जा रही है.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026