Chhattisgarhछत्तीसगढ

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी में रेलवे समपार फाटक सुरक्षा नियमों के पालन हेतु दिलाई गई शपथ

दिनांक 08/06/2026 को रेल सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी में रेलवे समपार फाटकों को पार करने के नियमों का पालन करने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने के लिए शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं समस्त स्टाफ में रेल सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम सुनिश्चित करना था।

CG Weather News: मानसून आने से पहले मौसम विभाग का अलर्ट… प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश, 60 KMPH तक चलेंगी तेज हवाएं

इस अवसर पर रेलवे सुरक्षा विभाग से श्री जी. विश्वकर्मा (सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर एवं चीफ ऑफिस सुपरिंटेंडेंट, रेलवे सुरक्षा विभाग) संग अन्य रेलवे कर्मचारी ने उपस्थित स्टाफ को समपार फाटक पार करते समय सावधानी बरतने, बंद फाटक को पार न करने तथा रेलवे सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में श्री जी. विश्वकर्मा (सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर एवं चीफ ऑफिस सुपरिंटेंडेंट, रेलवे सुरक्षा विभाग), श्री जी. आर. मोहन (सिविल डिफेंस वॉलंटियर एवं मेल एक्सप्रेस ट्रेन मैनेजर, बिलासपुर) तथा सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स श्री अभिषेक गुप्ता, श्री किशोर कुमार एवं श्री राकेश कुमार जी भी उपस्थित रहे।

बिलासपुर रेंज की कानून व्यवस्था पर मंथन, आईजी राम गोपाल गर्ग ने ली समीक्षा बैठक

विद्यालय की उप-प्राचार्या श्रीमती भिष्मिता साहू, प्राची पाठक, योगेश उपाध्याय, सूरज प्रकाश श्रीवास, सनत सूर्यवंशी, अर्नेस्ट बाघे, कुलदीप शर्मा सहित समस्त विद्यालयीन स्टाफ ने कार्यक्रम में सहभागिता दी। सभी ने रेल सुरक्षा नियमों का पालन करने एवं समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम विद्यालय के निर्देशक श्री आलोक अग्रवाल, डॉ गिरिराज गढ़ेवाल, एवं प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह के निर्देशन में हुआ एवं इस कार्यक्रम में उनका योगदान रहा।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026