ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG News: ‘साहब बैल के खिलाफ FIR कर दीजिए’… लोगों की अजीब फरियाद सुन पुलिस भी रह गई हैरान

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी से अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. यहां स्थानीय लोगों ने किसी इंसान नहीं, बल्की बैल को पकड़कर कोतवाली थाना लेकर पहुंच गए. इतना ही नहीं, लोगों ने पुलिस से बैल के खिलाफ FIR दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने की मांग भी कर दी. इस घटना से पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए. दरअसल, धमतरी शहर में आवारा मवेशियों की समस्या से लोग परेशान हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद नगर निगम की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है.

Chhattisgarh News: रिपेयरिंग दुकान में लगी भीषण आग, धुआं उठता देख मौके पर जुटे स्थानीय लोग

इसी बीच सुंदरगंज वार्ड में पिछले कई दिनों से एक बेकाबू बैल ने आतंक मचा रखा था. बताया जा रहा है कि बैल अब तक तीन लोगों को घायल कर चुका है. बेकाबू बैल ने धमतरी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गौतम वाधवानी के घर में भी उत्पात मचाया. इस दौरान उनके पिता घायल हो गए. इसके बाद वार्ड के लोगों का गुस्सा और बढ़ गया. नगर निगम में शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने पर वार्ड के लोगों ने खुद ही मोर्चा संभाल लिया. उन्होंने बैल को पकड़कर रस्सी से बांधा और गाड़ी में भरकर सीधे कोतवाली थाना पहुंच गए. यहां लोगों ने पुलिस से बैल के खिलाफ FIR दर्ज करने और उसे गिरफ्तार करने की मांग की.

जेसीआई कोरबा सेंट्रल की युवा संसद में दिखा लोकतंत्र का जीवंत स्वरूप

बैल को लेकर थाने पहुंचे लोगों को देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए. पुलिस ने लोगों को समझाइश दी और बताया कि आवारा मवेशियों के मामले में नगर निगम से शिकायत की जानी चाहिए. पुलिस की समझाइश के बाद लोगों ने बैल को अपने वाहन से कांजी हाउस पहुंचा दिया. फिलहाल, इस पूरे मामले पर नगर निगम की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026