Chhattisgarh News: रिपेयरिंग दुकान में लगी भीषण आग, धुआं उठता देख मौके पर जुटे स्थानीय लोग

महासमुंद : शहर के इमलीभाठा वार्ड में टीवी-फ्रिज रिपेयरिंग दुकान में रविवार को अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. इलाके में काले धुएं का गुब्बार देखकर हड़कंप मच गया. दुकान के अंदर रखा टीवी, फ्रिज समेत लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया.
जेसीआई कोरबा सेंट्रल की युवा संसद में दिखा लोकतंत्र का जीवंत स्वरूप
जानकारी के मुताबिक, डीके फ्रिज-टीवी सेंटर में रविवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक आग लगी. दुकान संचालक का नाम धनेश निषाद बताया जा रहा है. घटना की सूचना के बाद वह मौके पर पहुंचा. प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट सामने आ रहा है. आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखा सामान चपेट में आ गया. देखते ही देखते टीवी, फ्रिज और रिपेयरिंग से जुड़े अन्य सामान जलने लगे. आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. नुकसान लाखों में अनुमानित है.
BRICS फैमिली फोटो में PM मोदी के दोनों ओर पुतिन-जिनपिंग, दुनिया को दिखी खास तस्वीर
रिहायशी इलाका होने के कारण आग के आसपास की दुकानों और मकानों तक फैलने की आशंका बनी हुई थी. फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद और स्थानीय नागरिकों ने टैंकर के पानी से आग बुझाने का प्रयास किया. इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कार्रवाई शुरू की. कुल नुकसान का आकलन किया जा रहा है. वहीं हादसे के कारणों की जांच जारी है.






