CG Elephant Attack: सरगुजा में हाथियों का आतंक… घर और स्कूल तोड़े, पूरी रात मचाया उत्पात

CG Elephant Attack: जिले में जंगली हाथियों का आतंक देखने को मिला है। यहां बिती रात हाथियों के दल ने एक घर में तोड़फोड़ कर भारी नुकसान पहुंचाया है। इसी के साथ ही स्कूल को भी भारी नुकसान पहुंचाया है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
IND vs PAK: मैदान से बाहर भी बढ़ी कड़वाहट! नो-हैंडशेक विवाद पर पाक कप्तान का बड़ा खुलासा
हाथी के आतंक को देखते हुए वन विभाग लगातार हाथी से बचने के लिए मुनादी कर रहा है। यह पूरा मामला मैनपाट वन परिक्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, हाथियों का दल कापू रेंज के जोबलपानी से धौवरघाट के बीच जंगल में विचरण कर रहा है, जिसको लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
CG Breaking: कांकेर में IED ब्लास्ट, DRG इंस्पेक्टर समेत 3 जवान शहीद, IG ने की पुष्टि
शुक्रवार रात चुरकीपानी में हाथियों का आतंक देखने को मिला है, यहां हाथियों ने एक घर को तोड़फोड़ कर तहस नहस कर दिया। इसी के साथ ही हाथियों के दल ने कडराजा कॉलोनी में भी जमकर उत्पात मचाया है। यहां हाथियों के दल ने स्कूल को भारी नुकसान पहुंचाया है, जिससे अब ग्रामीणों में डर का माहौल है। हालांकि दोनों घटनाओं में किसी भी तरह की जान की हानी नहीं हुई है, लेकिन एक परिवार के सिर से छत जरुर छिन गया है।






