प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर हनुमान मंदिर पाली पड़निया में हुआ विशेष पूजन
ओमकार यादव की खबर


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर हनुमान मंदिर पाली पड़निया में हुआ विशेष पूजन
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं सफल कार्यकाल की कामना हेतु भाजपा कार्यकर्ताओं ने की पूजा-अर्चना
इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के सफल, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन तथा राष्ट्र सेवा के उनके निरंतर योगदान के लिए भगवान हनुमान से प्रार्थना की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश की प्रगति, विकास एवं वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा को ऐतिहासिक बताते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की। सभी ने एक स्वर में प्रधानमंत्री जी के उज्ज्वल भविष्य तथा लंबे समय तक देश की सेवा करने की कामना की।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य विनोद यादव जी, भाजयुमों भिलाई बाजार मंडल के अध्यक्ष देशु पटेल, भाजयुमों भिलाई बाजार मंडल के उपाध्यक्ष संजय दास, भाजयुमों सदस्य कृष्णा महंत, गंगा प्रसाद, अंकेश , अनुराग, अतुल, धनंजय, नटवर लाल, शिव कुमार, उपेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने भगवान हनुमान की आराधना कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सफल एवं दीर्घकालीन नेतृत्व में भारत के निरंतर विकास और समृद्धि की कामना की।






