खेल

IPL 2026 Final: RCB vs GT आज महामुकाबला, तय होगा नया चैंपियन – जानिए कब और कहां देखें LIVE

IPL 2026 Final: IPL2026 का रोमांच अपने चरम पर पहुंच चुका है। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खिताबी जंग होगी, जहां तय होगा कि इस सीजन का चैंपियन कौन बनेगा। एक ओर डिफेंडिंग चैंपियन RCB लगातार दूसरा खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी, जबकि दूसरी ओर गुजरात टाइटंस 2022 की सफलता दोहराने और अपने घरेलू मैदान पर ट्रॉफी उठाने का सपना लेकर उतरेगी।

ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM

पिछले सीजन में पहली बार IPL ट्रॉफी जीतने वाली RCB के सामने इस बार अपने खिताब का बचाव करने की चुनौती है। रजत पाटीदार की कप्तानी में टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 लीग मैचों में 9 जीत दर्ज की और पॉइंट टेबल में शीर्ष स्थान हासिल किया। इसके बाद क्वालिफायर-1 में गुजरात टाइटंस को 92 रन से हराकर सीधे फाइनल में जगह बनाई। वहीं, शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने इस सीजन शानदार वापसी की कहानी लिखी। लीग स्टेज में 14 मैचों में 18 पॉइंट हासिल कर शीर्ष दो में जगह बनाने वाली टीम ने क्वालिफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स को हराकर फाइनल का टिकट कटाया।

Chhattisgarh : ट्रक पर पेड़ गिरने से नेशनल हाईवे जाम, वाहनों की लंबी कतार

कब और कहां खेला जाएगा फाइनल?

IPL 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार यानी 31 मई 2026 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। खिताबी मुकाबले का भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से आगाज होगा। वहीं, आधे घंटे पहले टॉस होगा।

कहां देख सकते हैं लाइव मैच?

फाइनल मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, ऑनलाइन स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। फैंस कई भाषाओं में खिताबी मुकाबले का लुत्फ उठा पाएंगे।

गुजरात टाइटंस की टीम: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, मानव सुथार, निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कागिसो रबाडा, आर साई किशोर, जयंत यादव, ईशांत शर्मा, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, ल्यूक वुड, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया, अर्शद खान, अनुज रावत, कुलवंत खेजरोलिया, गुरनूर बरार और एम शाहरुख खान।

सीजन की शुरुआत में बड़ी चोरी: खाद गोदाम से 68 बोरी डीएपी गायब, डॉग स्क्वाड के साथ पुलिस ने शुरू की सघन तलाश

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम: फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, वेंकटेश अय्यर, जॉर्डन कॉक्स, कनिष्क चौहान, मंगेश यादव, जैकब डफी, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, जैकब बेथेल, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह और सात्विक देसवाल।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026