विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर गायत्री परिवार युवा संगठन दिया डिवाइन ग्रुप द्वारा जन-जागरण कार्यक्रम

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर गायत्री परिवार युवा संगठन दिया डिवाइन ग्रुप द्वारा जन-जागरण कार्यक्रम
कोरबा। 31 मई विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार युवा संगठन “दिया” के जिला संयोजक श्री विजेंद्र यादव जी के तत्वावधान में नारी शक्ति प्रमुख सुश्री सविता साहू के नेतृत्व में जन-जागरण एवं तंबाकू निषेध संकल्प कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को तंबाकू एवं नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर उपस्थित नगरवासियों को तंबाकू सेवन से होने वाली शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक हानियों की जानकारी दी गई तथा सभी को तंबाकू और अन्य नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया गया।
सुश्री सविता साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि तंबाकू केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। इसलिए प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह स्वयं नशामुक्त रहे तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करे।
कार्यक्रम में नगरवासियों का उत्साहपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। विशेष रूप से मितानिन श्रीमती रोमा पटेल , साक्षी मेहता,शीला देवी साहू, हेतराम कश्यप, संदीप साहू, कृष्णा प्रसाद साहू,विक्रांत, श्रीमति पूजा मोदी, काजल कुमारी, खुशी, सोनम, सपना, सत्यम, अभिषेक, सुंदरम, शिवनम, शुभम, रूपा, प्रिंस, , अमृता एवं दिव्यांशु ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने “नशामुक्त भारत, स्वस्थ भारत” के संकल्प के साथ समाज में जन-जागरण अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
विनीत :
अखिल विश्व गायत्री परिवार युवा संगठन “दिया” छत्तीसगढ़
दिया नारी शक्ति 🌿🙏🏻






