अचानक मोबाइल में बजा ज़ोरो से अलर्ट अलार्म, कई मोबाइल छोड़ भागे, जानिए क्या है वजह
अचानक मोबाइल में बजा ज़ोरो से अलर्ट अलार्म, कई मोबाइल छोड़ भागे, जानिए क्या है वजह

कोई मोबाइल में रील देख रहा था, कोई कुछ काम,इसी बीच एकदम से मोबाइल में बजा अलर्ट अलार्म,लोग समझ नहीं पाए, फिर जैसे तैसे कुछ सेकेंड में मैसेज पढ़े तो समझ आया कि मौसम विभाग ने सूचना जारी कर बताया की अगले 3 घंटों में कोरबा, रायगढ़, शक्ति और सरगुजा के कुछ अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने, तेज हवाएं चलने और बारिश के साथ भीषण आंधी आने की प्रबल संभावना संभावना है। आज प्रत्येक व्यक्ति मोबाइल से जुड़ा हुआ है ऐसे में मौसम विभाग ने भी आकस्मिक होने वाली घटनाओं को लेकर इस तरह की सूचनाओ को प्रत्येक जन तक पहुंचाने नया प्रोग्राम जनरेट किया है। भारत सरकार के निर्देश पर इस तरह के व्यवस्था की गई है। हमें ऐसी व्यवस्थाओं से घबराना नहीं है, बल्कि अलर्ट रहना है क्योंकि कहीं ना कहीं यह अलर्ट हमें हमारी जान माल के नुकसान से बचा सकता है। इस मैसेज के बाद से हम यह कह सकते हैं कि हमें अपने घर के इलेक्ट्रिक सामानों के स्विच बंद कर देने चाहिए, मोबाइल इत्यादि को दूर रखना चाहिए. वहीं हम अगर यदि सफर कर रहे हैं तो कहीं सुरक्षित स्थान पर जाकर खड़े हो जाएं। यह सभी व्यवस्थाएं हमें सुरक्षित रखने के लिए की जा रही है। ओम गवेल।






