Chhattisgarh

पुलिस परिवार हेतु सामुदायिक भवन जिसमें होगा पुलिस परिवार के सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रम

पुलिस परिवार हेतु सामुदायिक भवन जिसमें होगा पुलिस परिवार के सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रम

ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह द्वारा किया गया भूमि पूजन

 

दिनांक 22/5/2026 को बिलासपुर पुलिस कॉलोनी निलयम तिफरा में पुलिस परिवार हेतु सामुदायिक भवन निर्माण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह आईपीएस भूमि पूजन किया गया।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह द्वारा निलयम कॉलोनी में निवासरत परिवार से समय समय पर रूबरू होने पहुंचे थे और देखे की परिवार के सदस्यों के लिए कोई कार्यक्रम आयोजित करने हेतु व्यवस्था नहीं, और अपने प्रयासों से जिला कलेक्टर महोदय डीएमएफ/सीएसआर मद से सामूदायिक भवन स्वीकृत कराया गया, जिस हेतु विधिवत् प्रक्रिया पश्चात आज भूमि पूजन किया गया ।

 

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह, डीएसपी लाइन मंजूलता केरकेट्टा , एसडीओ पीडब्ल्यूडी आदित्य ग्रोवर, रक्षित निरीक्षक भूपेन्द्र गुप्ता,सब इंजीनियर कुंजाम के साथ पुलिस परिवार के पदाधिकारी बड़ी संख्या मे महिला एवं बच्चें उपस्थित रहे जो भूमि पूजन में शामिल हुए। सामुदायिक भवन पाकर सभी परिवार वालों में खुशी और उत्साह नजर आया और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय का धन्यवाद दिए ।

Sanjay Thakur Bureau Bilaspur

State Affairs Reporter Sanjay Thakur is a state affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues and local news is Bilaspur sambhag in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting & Local News of Bilaspur Sambhag of Chhattisgarh He follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact:sanjaysinghthakur72@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026