छत्तीसगढ

*पेट्रोल डीजल सहित संसाधनों के संयमित उपयोग की अपील कर सरकार अपनी जिम्मेदारियों से बच रही*

*प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से देश नहीं संभल रहा - राघवेन्द्र सिंह*

 

Home Loan @ 7.45%

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

सक्ती प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से ईंधन व संसाधनों का कम उपयोग करने की अपील के बाद कांग्रेस पार्टी इस मामले पर हमलावर हो गई है। कांग्रेस पार्टी ने इस मामले पर 15 मई , शुक्रवार को प्रेसवार्ता आयोजित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केन्द्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है। कांग्रेस पार्टी ने प्रेसवार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पर । सक्ती में इस प्रेसवार्ता को अकलतरा विधायक राघवेन्द्र सिंह ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि डीजल, पेट्रोल और गैस संकट से जूझ रही जनता को राहत देने के बजाय प्रधानमंत्री लोगों से कम उपयोग की सलाह दे रहे हैं, जो आम जनता के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री किसानों को उर्वरक कम उपयोग करने, कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने, महिलाओं को खाद्य तेल और गैस की खपत कम करने, लोगों को सोना नहीं खरीदने और विदेश यात्रा से बचने की सलाह दे रहे हैं, जबकि सरकार की जिम्मेदारी संकट का समाधान करना है।

कांग्रेस विधायक राघवेन्द्र सिंह ने आगे पत्रकारवार्ता में बताया कि देश में पिछले कई वर्षों से उर्वरकों की कमी बनी हुई है। किसानों को समय पर खाद नहीं मिलने से उत्पादन प्रभावित हो रहा
है और खेती की लागत बढ़ रही है। कांग्रेस ने यह भी दावा किया कि छत्तीसगढ़ में लगभग 15 लाख मीट्रिक टन उर्वरक की आवश्यकता है, लेकिन अभी तक सीमित मात्रा ही समितियों तक पहुंच पाई हैं । उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने का वादा करने वाली सरकार आज किसानों को उर्वरक कम उपयोग करने की सलाह दे रही है, जिससे उत्पादकता प्रभावित होगी। वही कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की वर्क फ्रॉम होम संबंधी अपील पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि फेरी लगाने वाले, छोटे व्यापारी, मजदूर और फील्ड में काम करने वाले लोग घर बैठकर कैसे रोजगार चला पाएंगे। नेताओं ने कहा कि देश की जनता को पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने आराम हराम है का संदेश दिया था, जबकि वर्तमान सरकार लोगों को काम कम करने की सलाह दे रही है।

महंगाई और पेट्रोल-डीजल संकट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित केन्द्र सरकार को घेरते हुए कहा कि कि केंद्र सरकार महंगाई नियंत्रित करने में पूरी तरह विफल रही है। खाद्य तेल, गैस, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी से आम आदमी का बजट बिगड़ चुका है। पत्रकारवार्ता में कहा गया कि पेट्रोल-डीजल पर भारी कर लगाकर जनता पर आर्थिक बोझ डाला गया है। साथ ही छत्तीसगढ़ के कई इलाकों, विशेषकर छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में डीजल-पेट्रोल की कमी से लोग
परेशान हैं, वहीं कमर्शियल गैस की कमी से उद्योग प्रभावित हो रहे हैं।
आम आदमी कर्ज में डूबा हुआ है।कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, टोल टैक्स, रेल किराया और जीएसटी के कारण आम परिवारों की आय और बचत दोनों घटी हैं। परिवारों को घरेलू जरूरतें पूरी करने के लिए कर्ज लेना पड़ रहा है। पत्रकारवार्ता में प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं और सरकारी खचों का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस ने कहा कि जनता को बचत की सलाह देने वाली सरकार खुद फिजूलखर्ची में लगी हुई है। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा नेताओं और मंत्रियों से भी डीजल-पेट्रोल बचाने के लिए साइकिल चलाने की अपील की। पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेसियों ने स्पष्ट कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश नहीं संभल रहा है। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि मनमोहन सिंह की सरकार में देश दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था थी अब वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राज में छठे स्थान पर पहुंच गया है। स्थानीय विश्राम गृह सक्ती में आयोजित इस पत्रकारवार्ता में प्रेसवार्ता के प्रभारी अकलतरा विधायक राघवेन्द्र सिंह के साथ चन्द्रपुर विधायक रामकुमार यादव जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू जिला कॉग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गवेल जिला पंचायत सदस्य सरोज डड़सेना साधेश्वर गवेल जिलाध्यक्ष किसान कॉग्रेस टीका राम कुर्रे जिलाध्यक्ष अनु जाति विधायक प्रतिनिधि सुनील चन्द्रा नगर कॉग्रेस अध्यक्ष राकेश राठौर पिन्टू ठाकुर अमित राठौर राजिव जायसवाल गिरधर जायसवाल पवन साहू घनश्याम देवांगन मनोज जायसवाल पीयूष राय प्यारे लाल पटेल हरीश अग्रवाल घसिया महन्त अनिल राठौर रामसजीवन देवांगन लाला सोनी धनेश्वर जायसवाल भूरू अग्रवाल अशोक यादव सत्य प्रकाश महन्त तनकेश्वर पटेल जीवेंद्र राठौर कुसुम यादव पवन साहू वंशी जांगडे राकेश महन्त , कृष्णा रात्रे सहित ब्लाक अध्यक्ष गणों की उपस्थिति रही ।

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026